2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: कूपर कोनोली की अद्भुत पारी के साथ पंजाब किंग्स ने जीती मुकाबला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: कूपर कोनोली की अद्भुत पारी के साथ पंजाब किंग्स ने जीती मुकाबला

सारांश

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में शानदार जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की। कूपर कोनोली की नाबाद 72 रन की पारी ने टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई। जानें इस रोमांचक मैच के महत्वपूर्ण पल और खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस।

मुख्य बातें

कूपर कोनोली ने 72 रन बनाए।
पंजाब किंग्स की शानदार शुरुआत।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 162 रन का लक्ष्य।
मार्को जानसेन और प्रसिद्ध कृष्णा ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।
बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी।

न्यू चंडीगढ़, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी यात्रा की शुरुआत जीत के साथ की है। इस टीम ने मंगलवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की। किंग्स के लिए कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की धमाकेदार पारी खेली।

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 37 रन जोड़े। सुदर्शन 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े।

गिल ने 27 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोस बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर 36 रन जोड़कर टीम को शतकीय स्कोर तक पहुंचाया। बटलर ने 38 रन और फिलिप्स ने 25 रन का योगदान दिया। इसके अलावा, वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन का सहयोग दिया।

विपक्षी टीम की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट निकाले। मार्को जानसेन ने 1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में जीत हासिल की। टीम ने 7 के स्कोर पर प्रियांश आर्य (7) का विकेट खो दिया था। इसके बाद कूपर कोनोली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 83 तक पहुंचा।

प्रभसिमरन ने 24 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोनोली ने कप्तान श्रेयस अय्यर (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। इसके बाद अन्य बल्लेबाजों के विकेट जल्दी-जल्दी गिरते रहे, लेकिन कोनोली ने मोर्चा संभाले रखा।

इस बीच मार्को जानसेन (9) के साथ 26 रन और जैवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ 21 रन की साझेदारी भी की। कूपर ने 44 गेंदों में 5 छक्कों और उतने ही चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले। इसके अलावा, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि खिलाड़ियों की प्रतिभा भी बखूबी देखने को मिली।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सा टीम आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरू हुई?
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत की।
कूपर कोनोली ने कितने रन बनाए?
कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस ने कितने रन बनाए?
गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट पर 162 रन बनाए।
इस मैच का मुख्य खिलाड़ी कौन था?
इस मैच का मुख्य खिलाड़ी कूपर कोनोली थे।
पंजाब किंग्स ने कितने ओवर में मैच जीता?
पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में मैच जीत लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले