26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कांटे की टक्कर, जानें रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कांटे की टक्कर, जानें रिकॉर्ड

सारांश

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला रोमांचक होगा। जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और खिलाड़ियों का फॉर्म।

मुख्य बातें

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड में दिल्ली का दबदबा।
केएल राहुल और मिचेल मार्श जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की भूमिका।
मुकाबला 31 मार्च 2026 को लखनऊ में होगा।
टीमों की रणनीतियों का विश्लेषण करना महत्वपूर्ण।

नई दिल्ली, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के पांचवे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच इस लीग में हमेशा से ही कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

अब तक आईपीएल में इन दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 बार दिल्ली ने जीत दर्ज की है, जबकि 3 बार लखनऊ ने बाजी मारी है। आईपीएल 2025 में इन दोनों के बीच 2 मैच हुए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों बार जीत हासिल की थी। इस बार भी दिल्ली अपने इस दबदबे को कायम रखने का इरादा रखती है।

दिल्ली की टीम इस सीजन में काफी संतुलित नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में केएल राहुल का अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण है। राहुल का प्रदर्शन पिछले सीजन में शानदार रहा था, जहाँ उन्होंने 13 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे। उनके साथी के तौर पर पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। अभिषेक पोरेल ने भी आईपीएल 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से भी इस सीजन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। मिलर की टीम में एंट्री से मध्यक्रम और मजबूत हुआ है। समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अक्षर पटेल और विपराज निगम बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर बहुत मजबूत प्रतीत हो रहा है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम से इस सीजन में टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। निकोलस पूरन अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी। लखनऊ का मिडिल ऑर्डर अपेक्षाकृत कमजोर नजर आ रहा है। मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में लखनऊ के पास एक मजबूत पेस अटैक है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी के हाथ में होगी, जिनका पिछले सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में दिल्ली और लखनऊ के बीच पहला मुकाबला कब होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच पहला मुकाबला 31 मार्च 2026 को होगा।
दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2025 में लखनऊ के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा?
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दोनों मुकाबले जीते थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?
लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रमुख खिलाड़ी मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों में कौन सबसे प्रभावशाली है?
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल का प्रदर्शन पिछले सीजन में शानदार रहा था।
इस मुकाबले का आयोजन किस स्टेडियम में होगा?
यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले