21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की नजर जीत की हैट्रिक पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की नजर जीत की हैट्रिक पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ

सारांश

लखनऊ सुपर जायंट्स रविवार को आईपीएल 2026 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस का सामना करने जा रही है। जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में, एलएसजी की टीम पिछले प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी।

मुख्य बातें

लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की हैट्रिक की कोशिश गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड मुख्य खिलाड़ियों की भूमिका मैच का स्थान और समय

लखनऊ, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) रविवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ मुकाबला करेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में एलएसजी का लक्ष्य होगी जीत की हैट्रिक लगाना।

एलएसजी ने इस सीजन अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना किया था, लेकिन इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलएसजी ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

वहीं, गुजरात टाइटंस को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच 6 रन से हार गए। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रन से जीत हासिल करते हुए जीटी ने अपना खाता खोला।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत गुजरात टाइटंस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। शुभमन गिल की कप्तानी में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे लखनऊ के अगले मुकाबले में इस लय को बनाए रख पाते हैं या नहीं?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में, गुजरात टाइटंस का पलड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स पर थोड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं, जिनमें से जीटी ने चार और एलएसजी ने तीन मैच जीते हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि गुजरात टाइटंस अपनी लय हासिल करने की कोशिश में है। दोनों टीमों के बीच की प्रतिस्पर्धा दर्शकों को रोमांचित करेगी।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलएसजी और जीटी के बीच अब तक कितने मैच हुए हैं?
अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें जीटी ने 4 और एलएसजी ने 3 मैच जीते हैं।
एलएसजी का कप्तान कौन है?
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत हैं।
गुजरात टाइटंस की कप्तानी कौन कर रहा है?
गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।
आईपीएल 2026 में आज का मैच कहां हो रहा है?
आज का मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में हो रहा है।
गुजरात टाइटंस की टीम में कौन-कौन से प्रमुख खिलाड़ी हैं?
गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल, जोस बटलर, राशिद खान, और कगिसो रबाडा जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले