आईपीएल 2026 में डीसी के खिलाफ एलएसजी का शर्मनाक प्रदर्शन, बना नया रिकॉर्ड
सारांश
Key Takeaways
- एलएसजी ने 141 रन पर आलआउट होकर नया रिकॉर्ड बनाया।
- कप्तान ऋषभ पंत का विकेट जल्दी गिरा।
- मिचेल मार्श ने सबसे अधिक 35 रन बनाए।
- दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
- एलएसजी को अपने अगले मैच में सुधार की आवश्यकता है।
लखनऊ, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ केवल 141 रन पर समेट दिया। यह आईपीएल के इतिहास में एलएसजी द्वारा पहली पारी में बनाया गया न्यूनतम स्कोर है।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी शुरू करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवर में 141 रन पर आलआउट हो गई। इससे पहले, टीम ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली पारी में 153/8 का स्कोर बनाया था।
एलएसजी ने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे, वहीं 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। इसी तरह, 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ एलएसजी ने 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे।
बुधवार को खेले गए इस मैच में, एलएसजी को 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) का विकेट गंवाना पड़ा। इसके बाद मिचेल मार्श (35) ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े, लेकिन मार्करम (11) के आउट होने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। इस स्थिति में, एलएसजी ने महज 71 रन पर 5 विकेट खो दिए थे।
इसके बाद, अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन, जबकि शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शाहबाज अहमद 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए, जबकि 1 विकेट कप्तान अक्षर पटेल के नाम रहा। दोनों टीमें इस मुकाबले के साथ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत कर रही हैं और एलएसजी को डीसी के खिलाफ जीत की तलाश है।