आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स का शर्मनाक प्रदर्शन
सारांश
Key Takeaways
- लखनऊ सुपर जायंट्स ने 141 रन पर ऑलआउट होकर नया रिकॉर्ड बनाया।
- मिचेल मार्श और अब्दुल समद ने महत्वपूर्ण रन बनाए।
- दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन किया।
- एलएसजी को अपने खेल में सुधार की आवश्यकता है।
- इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया यह मैच।
लखनऊ, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सामने केवल 141 रन पर ऑलआउट होकर शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। यह एलएसजी का पहली पारी में अब तक का न्यूनतम स्कोर है।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 18.4 ओवरों में सिर्फ 141 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इससे पहले, टीम ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 153/8 का स्कोर बनाया था।
एलएसजी ने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे, जबकि साल 2022 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। इस साल के आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी टीम ने 8 विकेट गंवाकर 159 रन ही बनाए थे।
इस मैच में, 19 के स्कोर पर एलएसजी को कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मिचेल मार्श (35) ने एडेन मार्करम के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 29 रन बनाए, लेकिन मार्करम (11) के आउट होते ही टीम तेजी से विकेट गंवाने लगी। हालात यह थे कि मात्र 71 रन पर एलएसजी ने 5 विकेट खो दिए।
इसके बाद, अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन और शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया। दोनों टीमें इस मैच के साथ आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत कर रही हैं। ऐसे में डीसी के खिलाफ एलएसजी को जीत की तलाश होगी।