21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: प्रसिद्ध कृष्णा का धमाल, जीटी ने एलएसजी को 164 रनों पर रोका

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: प्रसिद्ध कृष्णा का धमाल, जीटी ने एलएसजी को 164 रनों पर रोका

सारांश

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 165 रनों का लक्ष्य रखा। क्या एलएसजी अपनी जीत की हैट्रिक बना पाएगी? जानें पूरी रिपोर्ट!

मुख्य बातें

एलएसजी ने 164 रन बनाए .
प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिए .
शानदार मुकाबला देखने को मिला .
जीटी को जीतने के लिए 165 रन का लक्ष्य मिला .
मैच का आयोजन लखनऊ में हुआ .

लखनऊ, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (2026) के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया है। एलएसजी की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने और प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करने पर हैं।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए।

एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने केवल 1.3 ओवर में 14 रन की साझेदारी की। मार्श ने 4 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौका लगाते हुए 11 रन बनाए और फिर पवेलियन लौट गए। इसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। पंत ने 18 रन का योगदान दिया।

एलएसजी की स्थिति तब कठिन हो गई जब उसने 45 रन पर 2 विकेट खो दिए। इसके बाद मार्करम ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को संभाला। मार्करम ने 21 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं आयुष बडोनी ने 9 रन का योगदान दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 74 रन तक आते-आते अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहाँ से निकोलस पूरन ने अब्दुल समद के साथ मिलकर पाँचवें विकेट के लिए 35 रन जोड़कर टीम को शतक के करीब पहुँचाया। पूरन ने 21 गेंदों में 19 रन बनाए।

इसके अलावा, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी ने 18-18 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने भी 16 रन का योगदान दिया। मोहम्मद शमी ने 5 गेंदों में 1 छक्का और 1 चौका लगाते हुए नाबाद 12 रन बनाए। प्रतिकूल टीम से प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अशोक शर्मा ने 2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

एलएसजी की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।

जीटी की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे मैच में रोमांच बना रहा। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प था।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का यह मैच कब खेला गया?
यह मैच 12 अप्रैल 2026 को खेला गया।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कितने रन बनाए?
एलएसजी ने 164 रन बनाए।
प्रसिद्ध कृष्णा ने कितने विकेट लिए?
प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए।
मैच का स्थान क्या था?
यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
एलएसजी की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन थे?
एलएसजी की प्लेइंग इलेवन में मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, और अन्य खिलाड़ी शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले