20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: मुकुल चौधरी की अद्भुत पारी से पलटी हारी बाजी, एलएसजी ने केकेआर को हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: मुकुल चौधरी की अद्भुत पारी से पलटी हारी बाजी, एलएसजी ने केकेआर को हराया

सारांश

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे मैच का परिणाम बदल गया।

मुख्य बातें

मुकुल चौधरी की शानदार पारी ने खेल का रुख बदल दिया।
एलएसजी ने अंत तक संघर्ष किया और जीत हासिल की।
कोलकाता नाइट राइडर्स की यह तीसरी हार है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने दूसरी जीत दर्ज की।
युवाओं की प्रतिभा को पहचानने का समय।

कोलकाता, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 3 विकेट से हराया। इस जीत में युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया।

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन बनाए। मार्श ने 11 गेंदों में 15 रन बनाकर विकेट गंवाया। मार्करम ने 15 गेंदों में 22 रन बनाकर वैभव अरोड़ा के हाथों आउट हुए। वैभव ने तीन गेंदों के अंदर एलएसजी के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

कप्तान ऋषभ पंत बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 9 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और वह 15 गेंदों में सिर्फ 13 रन बना सके। अब्दुल समद को अनुकूल रॉय ने मात्र 2 रनों पर क्लीन बोल्ड किया। फिर भी, आयुष बदोनी

अंतिम ओवरों में 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने केवल 27 गेंदों में 54 रन बनाकर लखनऊ को यादगार जीत दिलाई। मुकुल ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के जड़कर केकेआर की जीत की उम्मीदों को चूर-चूर कर दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 14 रनों की जरूरत थी। वैभव अरोड़ा के इस ओवर में मुकुल ने 2 छक्के लगाकर मैच का पासा पलट दिया। गेंदबाजी में केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए। जबकि, नरेन और कैमरून ग्रीन ने एक-एक विकेट निकाला।

इससे पहले, टॉसफिल एलन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रन की साझेदारी की। रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। रिंकू सिंह केवल 4 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद, कैमरून ग्रीन और रोवमैन पॉवेल ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी की। ग्रीन 24 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं पॉवेल ने 24 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। गेंदबाजी में एलएसजी के लिए दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव, और सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट निकाला। यह केकेआर के लिए इस सीजन की तीसरी हार है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में दूसरी जीत दर्ज की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां युवा खिलाड़ी भी दबाव में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का यह मैच कब हुआ?
यह मैच 9 अप्रैल 2026 को हुआ।
मुकुल चौधरी ने कितने रन बनाए?
मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए।
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने रन बनाए?
केकेआर ने 20 ओवर में 181 रन बनाए।
एलएसजी की यह दूसरी जीत कब थी?
यह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की दूसरी जीत थी।
इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने दो-दो विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले