20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: रसिख और भुवी ने मिलकर झटके 7 विकेट, एलएसजी महज 146 रनों पर ऑलआउट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: रसिख और भुवी ने मिलकर झटके 7 विकेट, एलएसजी महज 146 रनों पर ऑलआउट

सारांश

बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 147 रन का लक्ष्य रखा। आरसीबी को टॉप पर पहुंचने की उम्मीद। जानें इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

रसिख सलाम डार ने 4 विकेट लिए।
भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके।
ऋषभ पंत चोटिल हुए और रिटायर्ड हर्ट हुए।
एलएसजी ने 146 रन पर ऑलआउट हो गई।
आरसीबी को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य मिला।

बेंगलुरु, १५ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ जीत के लिए १४७ रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। आरसीबी की कोशिश है कि वह इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंचे।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी अंतिम गेंद पर १४६ रनों पर समाप्त हो गई। इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने ४ ओवरों में ३२ रन बनाए।

मार्करम ८ गेंदों में १२ रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन अपनी पारी की तीसरी गेंद पर चोटिल हो गए और रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा। इस बीच, मार्श ३२ गेंदों में २ छक्कों और ३ चौकों के साथ ४० रन बनाकर आउट हो गए।

एलएसजी ने ११८ के स्कोर तक अपने ५ विकेट खो दिए थे, इसके बाद कप्तान पंत फिर से बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन अगले ओवर (१६.५) में भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें आउट कर दिया। पंत ने इस पारी में ६ गेंदों का सामना किया और केवल १ रन बना सके। १९वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर भुवी ने जॉर्ज लिंडे (७) और मोहम्मद शमी (०) को आउट किया, लेकिन हैट्रिक से चूक गए।

आरसीबी की ओर से इस पारी में आयुष बडोनी ने २४ गेंदों में ५ बाउंड्री के साथ ३८ रन बनाए, जबकि मुकुल चौधरी ने २८ गेंदों में २ छक्कों और ३ चौकों के साथ ३९ रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से रसिख सलाम डार ने २४ रन देकर ४ विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने ३ विकेट निकाले। क्रुणाल पंड्या ने २ और जोश हेजलवुड ने १ विकेट अपने नाम किया।

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव शामिल हैं।

वहीं, रजत पाटीदार की कप्तानी में फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर कुमार और रसिख सलाम डार की गेंदबाजी ने खेल के परिणाम को पूरी तरह बदल दिया। कप्तान पंत की चोट ने भी टीम की स्थिति को कमजोर किया।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच में सबसे अधिक विकेट किसने लिए?
रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए।
आरसीबी को जीत के लिए कितना रन चाहिए था?
आरसीबी को जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा गया था।
किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए?
मुकुल चौधरी ने 39 रन बनाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले