21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: रिजवी का धमाकेदार अर्धशतक, दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: रिजवी का धमाकेदार अर्धशतक, दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। समीर रिजवी ने 70 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। पढ़ें इस रोमांचक मुकाबले की पूरी कहानी!

मुख्य बातें

समीर रिजवी की 70 रन की नाबाद पारी ने जीत दिलाई।
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से मुकाबला जीता।
एलएसजी 141 रन पर ऑल आउट हुई।
मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए।
लुंगी एनगिडी और टी नटराज ने 3-3 विकेट लिए।

लखनऊ, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी यात्रा की शुरुआत एक शानदार जीत के साथ की है। इस टीम ने बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सीजन के पांचवे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। समीर रिजवी इस मैच के नायक बने, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली।

बुधवार को टॉस हारकर बैटिंग करने आई एलएसजी की टीम 18.4 ओवर में 141 रनों पर सिमट गई। इस दौरान उन्हें 19 रन पर कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम (11) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की।

मार्श ने टीम के लिए 35 रन बनाए। टीम ने 71 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया। यहां से अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ 34 रन और शाहबाज अहमद के साथ 33 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि शाहबाज अहमद ने 15 रन की नाबाद पारी खेली। मुकुल ने 14 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से लुंगी एनगिडी और टी नटराज ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट निकाले। अक्षर पटेल के नाम एक विकेट रहा।

दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में जीत हासिल की। डीसी को पहले ही ओवर में केएल राहुल (0) के रूप में झटका लगा। इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर तक चार विकेट खो दिए। इस बीच पथुम निसांका ने 1 रन, नितीश राणा ने 15 रन और कप्तान अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हो गए।

यहां से समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी की और टीम को 17 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। रिजवी ने 47 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से प्रिंस यादव ने 20 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी है। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने खेल में सुधार की आवश्यकता है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली कैपिटल्स की विजयी पारी में सबसे अधिक रन किसने बनाए?
दिल्ली कैपिटल्स की विजयी पारी में समीर रिजवी ने 70 रन बनाए।
एलएसजी ने कितने रन बनाए थे?
एलएसजी ने 141 रन बनाए थे।
इस मैच का हीरो कौन था?
इस मैच का हीरो समीर रिजवी थे।
पहले विकेट के लिए एलएसजी ने कितने रन की साझेदारी की?
एलएसजी ने पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की।
डीसी ने कितने ओवरों में जीत दर्ज की?
डीसी ने 17.1 ओवरों में जीत दर्ज की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले