2 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: समीर रिजवी का शानदार अर्धशतक, डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: समीर रिजवी का शानदार अर्धशतक, डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। समीर रिजवी ने 70 रन की नाबाद पारी से अपनी टीम को जीत दिलाई, जबकि गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। जानें इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की।
समीर रिजवी का नाबाद अर्धशतक महत्वपूर्ण रहा।
लखनऊ सुपर जायंट्स की बैटिंग कमजोर साबित हुई।
बॉलिंग में लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस मैच ने आईपीएल 2026 में टीमों के प्रदर्शन की दिशा तय की।

लखनऊ, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की है। इस टीम ने बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीजन के पांचवे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। समीर रिजवी इस मैच के नायक बने, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली।

बुधवार को टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी एलएसजी 18.4 ओवरों में 141 रन पर आउट हो गई। इस दौरान उन्हें 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) का विकेट गंवाना पड़ा। इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े।

मार्श ने 35 रन का योगदान दिया। टीम ने 71 के स्कोर तक अपना पांचवां विकेट खो दिया था। यहाँ से अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ 34 रन और शाहबाज अहमद के साथ 33 रन की साझेदारी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि शाहबाज अहमद ने नाबाद 15 रन जोड़े। मुकुल ने भी 14 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए। एक विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा।

दिल्ली कैपिटल्स ने इसके जवाब में 17.1 ओवरों में जीत हासिल की। डीसी को पहले ही गेंद पर केएल राहुल (0) का विकेट गिरा। इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिए। इस दौरान पथुम निसांका 1 रन, नितीश राणा 15 रन और कप्तान अक्षर पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

यहाँ से समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने 17 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। रिजवी ने 47 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 70 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से प्रिंस यादव ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिले।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उन्हें एक नए सितारे के रूप में स्थापित किया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह मैच कठिनाई भरा रहा, और उन्हें अपनी रणनीतियों पर विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
2 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 का पहला मैच कब हुआ?
आईपीएल 2026 का पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित हुआ।
दिल्ली कैपिटल्स ने किस टीम को हराया?
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया।
समीर रिजवी ने कितने रन बनाए?
समीर रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली।
मुकाबले में किस गेंदबाज ने सबसे अधिक विकेट लिए?
लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए।
कौन सी टीम पहले बैटिंग कर रही थी?
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बैटिंग की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले