आईपीएल 2026: समीर रिजवी का धमाकेदार अर्धशतक, दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: समीर रिजवी का धमाकेदार अर्धशतक, दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। समीर रिजवी ने 47 गेंदों पर 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

मुख्य बातें

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में शानदार जीत के साथ शुरुआत की।
समीर रिजवी ने 70 रन की अद्भुत पारी खेली।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 141 रन बनाकर पारी समाप्त की।
डीसी की जीत में महत्वपूर्ण योगदान ट्रिस्टन स्टब्स का रहा।
एलएसजी के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम हार गई।

लखनऊ, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में शानदार जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की है। इस टीम ने बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीजन के पांचवे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी। इस जीत के नायक समीर रिजवी रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली।

बुधवार को टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी की टीम 18.4 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई। इस टीम को कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में शुरुआती झटका मिला। इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम (11) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े।

मार्श ने कुल 35 रन का योगदान दिया। टीम ने 71 पर अपने पांचवें विकेट को खो दिया था। इसके बाद अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ 34 रन और शाहबाज अहमद के साथ 33 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद ने नाबाद 15 रन बनाए। मुकुल ने 14 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम से लुंगी एनगिडी और टी नटराज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट निकाले। 1 विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा।

दिल्ली कैपिटल्स ने जवाब में 17.1 ओवरों में जीत हासिल की। डीसी को पहले ही गेंद पर केएल राहुल (0) के रूप में झटका लगा। टीम ने 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। इस दौरान पथुम निसांका 1 रन, नितीश राणा 15 रन और कप्तान अक्षर पटेल खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

इसके बाद समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने 17 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। रिजवी ने 47 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 70 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से प्रिंस यादव ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो टीम को संकट में जीत दिलाने में सफल रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार चिंताजनक है, लेकिन अगले मैचों में सुधार की उम्मीद है।
RashtraPress
18 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में कौन सी टीम ने पहले मैच में जीत हासिल की?
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया।
समीर रिजवी ने कितने रन बनाए?
समीर रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली।
यह मैच कहाँ खेला गया?
यह मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला गया।
एलएसजी की टीम ने कितने रन बनाए?
एलएसजी की टीम ने 141 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले