आईपीएल 2026: रिजवी के शानदार अर्धशतक से डीसी ने LSG को 6 विकेट से हराया

Click to start listening
आईपीएल 2026: रिजवी के शानदार अर्धशतक से डीसी ने LSG को 6 विकेट से हराया

सारांश

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में एक धमाकेदार शुरुआत की है। समीर रिजवी ने अपनी नाबाद 70 रनों की पारी के साथ टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत दिलाई। पढ़ें पूरी कहानी!

Key Takeaways

  • दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
  • समीर रिजवी ने 70 रन की नाबाद पारी खेली।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स 141 रन पर सिमट गई।
  • डीसी ने 17.1 ओवर में जीत दर्ज की।
  • बड़ी गेंदबाजी प्रदर्शन से मैच में रोमांच बढ़ा।

लखनऊ, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने अभियान की सफल शुरुआत की है। इस टीम ने बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सीजन के पांचवे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। समीर रिजवी इस जीत के नायक रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली।

बुधवार को टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। इस टीम को 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) का विकेट खोना पड़ा। इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की।

मार्श ने टीम के लिए 35 रन बनाए। टीम ने 71 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया था। यहां से अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ 34 रन और शाहबाज अहमद के साथ 33 रन की साझेदारी की, जिससे टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।

अब्दुल समद 25 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद ने 15 रन बनाए। मुकुल ने 14 रन जोड़े। विपक्षी टीम के लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए, और कुलदीप यादव ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा।

दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में जीत हासिल की। डीसी को पहले ही गेंद पर केएल राहुल (0) का विकेट मिला। इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। इस दौरान पथुम निसांका 1 रन, नितीश राणा 15 रन और कप्तान अक्षर पटेल बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए।

इस स्थिति में समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवे विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रन की साझेदारी की और टीम को 17 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। रिजवी ने 47 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 70 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम से प्रिंस यादव ने 20 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 विकेट मिला।

Point of View

बल्कि दर्शकों के लिए भी रोमांचक रहा।
NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

समीर रिजवी ने कितने रन बनाएं?
समीर रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रन की नाबाद पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स ने किस टीम को हराया?
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया।
यह मैच कब हुआ था?
यह मैच 1 अप्रैल 2026 को हुआ था।
इस मैच में शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन थे?
लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए।
दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला कब है?
दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला जल्द ही निर्धारित किया जाएगा।
Nation Press