19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डेरिल मिचेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डेरिल मिचेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लिए?

सारांश

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में 6,000 रन का आंकड़ा छू लिया है। यह उपलब्धि उन्हें न्यूजीलैंड के लिए 6,000 रन बनाने वाले 15वें खिलाड़ी बनाती है। जानें उनके करियर के महत्वपूर्ण आंकड़े।

मुख्य बातें

मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6,000 रन पूरे किए।
वे न्यूजीलैंड के 15वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
मिचेल का सर्वोत्तम स्कोर 190 रन है।
उनके नाम 11 शतक और 34 अर्धशतक हैं।
केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

नई दिल्ली, 9 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में अपनी 41 रन की पारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन का आंकड़ा पूरा किया। मिचेल न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 15वें खिलाड़ी बने हैं।

तीसरे टी20 में मिचेल ने 24 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 41 रन बनाए, जिससे उन्होंने अपने देश के लिए यह खास उपलब्धि हासिल की।

मिचेल न्यूजीलैंड के लिए सभी तीन प्रारूपों में खेलते हैं। उन्होंने कुल 176 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 183 पारियों में 39.42 की औसत से 6,032 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोत्तम स्कोर 190 है। मिचेल ने 88 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27.00 की औसत और 138.80 की स्ट्राइक रेट से 1,674 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से आठ अर्धशतक निकले हैं। वनडे फॉर्मेट में 55 मैचों की 50 पारियों में उन्होंने 51.60 की औसत से 2,219 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनका सर्वोत्तम स्कोर 134 रन है। मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए 33 टेस्ट की 53 पारियों में 44.56 की औसत से 2,139 रन बनाए हैं, जिसमें पांच शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वोत्तम स्कोर 190 रन है।

न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मिचेल 15वें स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बनाए हैं। विलियमसन ने 373 मैचों की 443 पारियों में 19,107 रन बनाए हैं, जिसमें 48 शतक और 102 अर्धशतक शामिल हैं। विलियमसन को न केवल न्यूजीलैंड बल्कि विश्व के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है। ऐसे खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण से ही देश को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान मिलती है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेरिल मिचेल ने कब 6,000 रन पूरे किए?
डेरिल मिचेल ने 9 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 6,000 रन पूरे किए।
मिचेल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोत्तम स्कोर क्या है?
मिचेल का सर्वोत्तम स्कोर 190 रन है।
मिचेल के कुल कितने शतक हैं?
डेरिल मिचेल के नाम कुल 11 शतक हैं।
विलियमसन कितने रन बनाकर सबसे आगे हैं?
केन विलियमसन ने 19,107 रन बनाकर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
मिचेल ने कितने टी-20 मैच खेले हैं?
डेरिल मिचेल ने 88 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले