सीएसके का भविष्य एमएस धोनी के नेतृत्व में: इरफान पठान का बयान

Click to start listening
सीएसके का भविष्य एमएस धोनी के नेतृत्व में: इरफान पठान का बयान

सारांश

इरफान पठान ने कहा कि एमएस धोनी के बिना सीएसके की कल्पना करना मुश्किल है। वह संभवतः अपने अंतिम सीजन की ओर बढ़ रहे हैं और संजू सैमसन तथा रुतुराज गायकवाड़ को भविष्य का नेतृत्व देने में मदद करेंगे।

Key Takeaways

  • एमएस धोनी का सीएसके में महत्वपूर्ण स्थान है।
  • धोनी युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे।
  • धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है।
  • सीएसके ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
  • धोनी की ड्रेसिंग रूम में उपस्थिति से टीम को लाभ होगा।

नई दिल्ली, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पूर्व भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कल्पना एमएस धोनी के बिना करना असंभव है, लेकिन धोनी संभवतः अपना अंतिम सीजन खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

जियोहॉटस्टार पर पठान ने कहा, "धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल का सोच पाना कठिन है। उनकी जिम्मेदारी अब टीम के सभी सदस्यों को एकजुट करना होगी। धोनी अब संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ को फ्रैंचाइज़ी का भविष्य का नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करेंगे।"

पठान ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि धोनी कितने मैच खेलेंगे, लेकिन उनकी ड्रेसिंग रूम में उपस्थिति से बहुत लाभ होगा। संजू को इसका लाभ मिलेगा क्योंकि वह भी नेतृत्व समूह का हिस्सा होंगे। रुतुराज गायकवाड़ एक लीडर हैं। लेकिन एक समूह के रूप में, दो या तीन खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि धोनी कुछ नया करेंगे। उनकी फिटनेस, बैटिंग पोजीशन और यह कि क्या वह सभी मैच खेलेंगे, इस पर अभी भी प्रश्न उठेंगे। सीएसके प्रबंधन ही इसका सही उत्तर दे सकेगा। वे निश्चित रूप से धोनी को उनकी छठी आईपीएल ट्रॉफी उठाकर जबरदस्त विदाई देने का प्रयास करेंगे।

हाल के दिनों में आईपीएल 2026 में धोनी की भूमिका और मैचों की संख्या पर फ्रेंचाइज़ी के CEO कासी विश्वनाथ ने कहा था कि धोनी सभी मैच खेलेंगे, लेकिन उनकी भूमिका टीम प्रबंधन द्वारा तय की जाएगी।

धोनी लीग की शुरुआत से ही इसमें शामिल रहे हैं और सीएसके की पीली जर्सी की पहचान बन गए हैं। वह अपना 19वां सीजन खेलने के लिए तैयार हैं।

धोनी आईपीएल के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान हैं। उनके मार्गदर्शन में सीएसके ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। बल्लेबाज के रूप में उनके रिकॉर्ड पर ध्यान दें तो 278 मैचों में उन्होंने 5439 रन बनाए हैं। धोनी ने 158 कैच पकड़े हैं और 47 स्टंपिंग की हैं।

Point of View

बल्कि युवा खिलाड़ियों को भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह भविष्य में सीएसके के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

एमएस धोनी कितने मैच खेलेंगे?
धोनी के खेलने वाले मैचों की संख्या अभी तय नहीं हुई है।
इरफान पठान ने धोनी के बारे में क्या कहा?
पठान ने कहा कि धोनी के बिना सीएसके की कल्पना करना कठिन है।
धोनी की भूमिका क्या होगी?
धोनी का मुख्य कार्य टीम को एकजुट करना और युवा खिलाड़ियों को तैयार करना होगा।
सीएसके ने धोनी के नेतृत्व में कितनी बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है?
सीएसके ने धोनी की कप्तानी में 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
धोनी का आईपीएल में कैसा रिकॉर्ड है?
धोनी ने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं और 158 कैच पकड़े हैं।
Nation Press