26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आयुष बडोनी का अर्धशतक नॉर्थ जोन को जीत दिलाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आयुष बडोनी का अर्धशतक नॉर्थ जोन को जीत दिलाएगा?

सारांश

दलीप ट्रॉफी 2025 का पहला क्वार्टर फाइनल आज बेंगलुरु में नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है। पहले दिन नॉर्थ जोन ने छह विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं। क्या आयुष बडोनी की शानदार पारी टीम को जीत दिला पाएगी?

मुख्य बातें

नॉर्थ जोन ने पहले दिन 308 रन बनाए।
आयुष बडोनी ने 63 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
टीम की शुरुआत शानदार रही, लेकिन बाद में विकेट गिरे।
ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
दलीप ट्रॉफी का यह मुकाबला देखने में रोमांचक रहा।

बेंगलुरु, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दलीप ट्रॉफी 2025 का पहला क्वार्टर फाइनल आज नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच शुरू हुआ, जिसमें पहले दिन नॉर्थ जोन ने छह विकेट खोकर 308 रन बनाए।

इस रोमांचक मुकाबले का आयोजन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर हो रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन की टीम को सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दी।

कप्तान अंकित कुमार और शुभम खजूरिया ने 14.1 ओवर में 49 रन की शानदार साझेदारी की। अंकित ने 42 गेंदों में 30 रन बनाए और पवेलियन लौट गए। कुछ ही समय बाद शुभम (26) भी आउट हो गए।

टीम का स्कोर 66 पर पहुंचते-पहुंचते दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गिर गया। इसके बाद यश ढुल ने आयुष बडोनी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की।

यश ढुल ने 67 गेंदों में 39 रन बनाते हुए दो छक्के और चार चौके लगाए, जबकि बडोनी ने 60 गेंदों में 63 रननिशांत सिंधु ने 70 गेंदों में 47 रन बनाकर उनका साथ दिया। इसके अलावा, कन्हैया वधावन ने भी 42 रन का योगदान दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक 75.2 ओवरईस्ट जोन की ओर से मनीषी ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, सूरज जायसवाल, और मुख्तार हुसैन ने एक-एक विकेट चटकाए।

नॉर्थ जोन की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं: शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (कप्तान), यश ढुल, आयुष बडोनी, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), साहिल लोत्रा, निशांत सिंधु, हर्षित राणा, औकिब नबी डार, मयंक डागर और अर्शदीप सिंह।

ईस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं: उत्कर्ष सिंह, शरणदीप सिंह, विराट सिंह, रियान पराग (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), श्रीदाम पॉल, सूरज जायसवाल, मुख्तार हुसैन, मोहम्मद शमी, मनीषी और मुकेश कुमार।

संपादकीय दृष्टिकोण

और आयुष बडोनी की पारी ने टीम को मजबूती प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि यह मैच दर्शकों के लिए रोमांचक साबित होगा।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दलीप ट्रॉफी में कौन-कौन सी टीमें भाग ले रही हैं?
दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन सहित कई क्षेत्रीय टीमें भाग ले रही हैं।
आयुष बडोनी का प्रदर्शन कैसा रहा?
आयुष बडोनी ने 60 गेंदों में 63 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले