14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन को 679 रन का टारगेट हासिल कर पाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन को 679 रन का टारगेट हासिल कर पाएगा?

सारांश

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल-2 में सेंट्रल जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है। क्या नॉर्थ ईस्ट जोन इस लक्ष्य को प्राप्त कर पाएगा? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

दलीप ट्रॉफी का रोमांच बढ़ता जा रहा है।
सेंट्रल जोन ने 679 रन का लक्ष्य दिया है।
रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली।
नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए यह एक बड़ा चुनौती है।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मैच देखने लायक होगा।

बेंगलुरु, 30 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल-2 में सेंट्रल जोन ने एक मजबूत स्थिति हासिल की है। तीसरे दिन के अंत तक, इस टीम ने अपनी दूसरी पारी 331/7 के स्कोर पर घोषित करते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन को जीत के लिए 679 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड बी में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन ने पहली पारी 532/4 के स्कोर पर समाप्त की।

इस टीम को महज 4 रन पर आयुष पांडे (3) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने दानिश मालेवार के साथ मिलकर एक मजबूत साझेदारी की, जिसने टीम को एक मजबूत स्थिति में ला दिया।

सलामी बल्लेबाज आर्यन जुयाल ने 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, इसके बाद पाटीदार ने 96 गेंदों में 125 रन बनाकर कप्तानी की। उन्होंने 3 छक्के और 21 चौके लगाए।

दानिश ने इस पारी में 203 रन बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया, जबकि यश राठौड़ ने 87 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से आकाश चौधरी ने 2 विकेट और फिरोइजाम जोतिन ने 1 विकेट लिया।

नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी महज 185 रन पर समाप्त हुई। टीम के लिए कर्णजीत युमनम ने 48 रन बनाए, जबकि अंकुर मलिक ने 42 रन का योगदान दिया।

विपक्षी खेमे से आदित्य ठाकरे ने 3 विकेट और हर्ष दुबे तथा खलील अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किए। दीपक चाहर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

सेंट्रल जोन को पहली पारी के आधार पर 347 रन की बढ़त मिली। टीम ने दूसरी पारी में 331 रन बनाते हुए नॉर्थ ईस्ट जोन को 679 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

दूसरी पारी में सेंट्रल जोन ने 48 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन एक बार फिर रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला।

पाटीदार ने शुभम शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 122 रन जोड़े। शुभम ने 122 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पाटीदार ने 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा, यश राठौड़ ने भी 78 रन बनाए।

नॉर्थ ईस्ट जोन की ओर से आकाश चौधरी और बिश्वोरजीत कोंथौजम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोतिन और अंकुर मलिक को 1-1 विकेट मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि नॉर्थ ईस्ट जोन को अब एक बड़ी चुनौती का सामना करना है। यह मुकाबला हमें यह दिखाता है कि कैसे खेल में कभी भी स्थिति बदल सकती है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन का प्रदर्शन कैसा रहा?
सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल-2 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 679 रन का लक्ष्य निर्धारित किया।
नॉर्थ ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने क्या प्रदर्शन किया?
नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 185 रन बनाकर आउट हुई, जिसमें कर्णजीत युमनम ने सर्वाधिक 48 रन बनाए।
रजत पाटीदार की पारी का क्या महत्व है?
रजत पाटीदार ने 125 रन बनाकर सेंट्रल जोन को मजबूत स्थिति में पहुँचाया और टीम की लीड को बढ़ाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले