क्या <b>दलीप ट्रॉफी</b> में <b>जगदीशन</b> और <b>गुरजपनीत</b> के दम पर <b>साउथ जोन</b> ने किया फाइनल में प्रवेश?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या <b>दलीप ट्रॉफी</b> में <b>जगदीशन</b> और <b>गुरजपनीत</b> के दम पर <b>साउथ जोन</b> ने किया फाइनल में प्रवेश?

सारांश

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में साउथ जोन ने शानदार प्रदर्शन किया। जगदीशन और गुरजपनीत के नेतृत्व में टीम ने नॉर्थ जोन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। जानिए इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी और फाइनल की तैयारी।

मुख्य बातें

एन जगदीशन ने 197 और 52 रनों की पारियां खेली।
गुरजपनीत ने चार विकेट लिए।
साउथ जोन ने पहली पारी में 536 रन बनाए।
नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 361 रन बनाए।
दूसरी पारी में साउथ जोन ने 95 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ हुआ।

बेंगलुरु, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ जोन ने रविवार को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इस टीम ने बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 1 पर नॉर्थ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त प्राप्त की।

साउथ जोन को फाइनल में पहुँचाने का श्रेय मुख्य रूप से विकेटकीपर-बल्लेबाज एन जगदीशन और गेंदबाज गुरजपनीत को जाता है। एन जगदीशन ने इस मैच में 197 और नाबाद 52 रनों की पारियां खेली। वहीं, गुरजपनीत ने चार विकेट अपने नाम किए।

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन ने पहली पारी में 536 रन बनाए। इस पारी में एन जगदीशन ने तन्मय अग्रवाल (43) और देवदत्त पड्डिकल (57) के साथ शतकीय साझेदारियां कीं।

जगदीशन 352 गेंदों में दो छक्कों और 16 चौकों की मदद से 197 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकी भुई ने 54 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके अलावा तनय त्यागराजन ने 58 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से निशांत सिंधु ने पांच विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में नॉर्थ जोन की टीम पहली पारी में 361 रन पर सिमट गई। टीम के लिए शुभम खजूरिया ने सर्वाधिक 128 रन बनाए, जबकि निशांत ने 82 रन का योगदान दिया। इनके अलावा आयुष बडोनी ने टीम के खाते में 40 रन जोड़े, जबकि मयंक डागर ने 31 रन जुटाए।

विपक्षी खेमे से गुरजपनीत सिंह ने 96 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए, जबकि निधीश ने तीन विकेट निकाले।

साउथ जोन के पास पहली पारी के आधार पर 175 रन की विशाल लीड थी। इस टीम ने दूसरी पारी में 24.4 ओवरों में एक विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए थे। इस पारी में जगदीशन 69 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

टीम ने 34 के स्कोर पर तन्मय अग्रवाल (13) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जगदीशन ने देवदत्त पड्डिकल के साथ अटूट साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

साउथ जोन 11 सितंबर से इसी मैदान पर खिताबी मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ उतरेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्रिकेट के प्रति अपने समर्पण को भी दर्शाया। यह मैच युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दलीप ट्रॉफी का फाइनल कब होगा?
दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को होगा।
साउथ जोन के प्रमुख खिलाड़ियों में कौन-कौन शामिल हैं?
साउथ जोन में एन जगदीशन और गुरजपनीत प्रमुख खिलाड़ी हैं।
नॉर्थ जोन के खिलाफ साउथ जोन का प्रदर्शन कैसा रहा?
साउथ जोन ने नॉर्थ जोन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 17 मिनट पहले
  2. 25 मिनट पहले
  3. 41 मिनट पहले
  4. 1 घंटा पहले
  5. 1 घंटा पहले
  6. 2 घंटे पहले
  7. 2 घंटे पहले
  8. 2 घंटे पहले