11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईद मुबारक! क्रिकेट सितारों ने देशवासियों को दी बधाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईद मुबारक! क्रिकेट सितारों ने देशवासियों को दी बधाई

सारांश

ईद का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। क्रिकेट के दिग्गज जैसे सचिन तेंदुलकर और इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को ईद मुबारक दी है। जानें और कौन-कौन से क्रिकेटरों ने इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्य बातें

ईद का पर्व शांति और सौहार्द का प्रतीक है।
क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
रमजान के बाद ईद-उल-फितर मनाया जाता है।

नई दिल्ली, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पूरे भारत में ईद का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई नामी खिलाड़ी भी ईद का उत्सव सरलता से मना रहे हैं। इस मौके पर देशवासियों को ईद मुबारक कहने वाले प्रमुख क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युसूफ पठान, वीवीएस लक्ष्मण, और मोहम्मद कैफ शामिल हैं। सभी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश साझा किए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, "ईद मनाने वाले सभी को ईद मुबारक। विश्वास, दया और उदारता की भावना हमें मार्गदर्शन करे।"

वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, "यह ईद सभी के लिए खुशियाँ, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। ईद मुबारक।"

मोहम्मद कैफ ने भी एक्स पर लिखा, "आप सभी को ईद मुबारक।"

इरफान पठान ने लिखा, "पठान परिवार की तरफ से सभी को ईद मुबारक। अल्लाह रमजान के दौरान आपके सभी रोजे कबूल करें।"

युसूफ पठान ने एक्स पर लिखा, "यह खास दिन हमारी जिंदगी में शांति, खुशी और कभी न खत्म होने वाली बरकत लाए।"

मोहम्मद सिराज ने अपने परिवार के साथ एक फोटो साझा करते हुए 'ईद मुबारक' लिखा है।

इस्लाम धर्म में ईद-उल-फितर का विशेष महत्व है। रमजान के पूरे महीने के रोजों के बाद लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें इबादत की ताकत दी। माना जाता है कि सच्चे मन से रखे गए रोजों से अल्लाह खुश होते हैं और अपनी रहमत बरसाते हैं। इसी खुशी को ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।

मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-फितर को ईद और 'मीठी ईद' भी कहा जाता है। इस त्योहार पर शीर खुरमा, सेवइयां जैसे कई मीठे पकवान बनाए जाते हैं, जिससे इसे मीठी ईद भी कहा जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सामंजस्य और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईद-उल-फितर का महत्व क्या है?
ईद-उल-फितर रमजान के अंत में मनाया जाता है, जब लोग अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं और एक-दूसरे के साथ खुशी बाँटते हैं।
ईद पर कौन-कौन से पकवान बनाए जाते हैं?
ईद पर विशेष रूप से शीर खुरमा, सेवइयां और अन्य मीठे पकवान बनाए जाते हैं।
कौन-कौन से क्रिकेटरों ने ईद की शुभकामनाएं दी?
सचिन तेंदुलकर, इरफान पठान, युसूफ पठान, वीवीएस लक्ष्मण, और मोहम्मद कैफ ने ईद की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले