8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या श्रीलंका-बांग्लादेश गॉल टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या श्रीलंका-बांग्लादेश गॉल टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है?

सारांश

गॉल में खेला जा रहा श्रीलंका और बांग्लादेश का टेस्ट मैच चौथे दिन ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 177 रन बनाए हैं और कप्तान नजमुल हसन शांतो और मुशफिकुर रहीम नाबाद हैं। क्या अगले दिन का खेल रोमांचक मोड़ ले सकेगा?

मुख्य बातें

श्रीलंका ने पहली पारी में 485 रन बनाए हैं।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 177 रन बनाकर बढ़त बनाई है।
नजमुल हसन शांतो और मुशफिकुर रहीम नाबाद हैं।
बांग्लादेश को पहले झटके में ही नुकसान हुआ था।
अगर श्रीलंकाई गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया तो मैच रोमांचक हो सकता है।

गॉल, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में खेला जा रहा टेस्ट चौथे दिन की समाप्ति के बाद ड्रॉ की दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है। स्टंप्स के समय बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर कुल बढ़त 187 रन हासिल की थी। कप्तान नजमुल हसन शांतो 56 और मुशफिकुर रहीम 22 रन पर नाबाद हैं।

बांग्लादेश को दूसरी पारी में पहला झटका केवल 24 के स्कोर पर लगा जब अनामुल हक 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, शादमान इस्लाम ने एक छोर संभालकर रखा। टीम का स्कोर जब 128 था, तब वह 76 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। मोमिनुल हक 14 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए थे।

नजमुल हसन शांतो 56 और मुशफिकुर रहीम 22 रन पर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अब तक नाबाद 49 रन जोड़े हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने पिछली पारी में भी शतक लगाए थे। शांतो ने 148 और रहीम ने 163 रन की पारी खेली थी।

गॉल टेस्ट के पांचवे दिन यदि श्रीलंकाई स्पिनर्स का जादू चला और बांग्लादेश ने दिन के शुरुआती घंटे में विकेट गंवाए तो यह मैच रोमांचक हो सकता है और नतीजे की उम्मीद की जा सकती है, अन्यथा यह टेस्ट ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 485 रन बनाए थे और बांग्लादेश से 10 रन से पीछे रह गई। श्रीलंका के लिए पाथुम निसांका ने 187, कामिंदु मेंडिस ने 87 और दिनेश चांदीमल ने 54 रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने पांच विकेट लिए थे, जबकि हसन महमूद ने तीन विकेट चटकाए।

बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 495 रन बनाए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्रिकेट में कुछ भी संभव है। अगर श्रीलंकाई गेंदबाज अपनी काबिलियत साबित करें, तो परिणाम रोचक हो सकता है। इस मैच के नतीजे पर पूरे देश की नजर है।
RashtraPress
8 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रीलंका और बांग्लादेश का गॉल टेस्ट कब हुआ?
गॉल में यह टेस्ट मैच 20 जून को खेला जा रहा है।
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में कितने रन बनाए?
बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 177 रन बनाए हैं।
कौन से बल्लेबाज बांग्लादेश की ओर से नाबाद हैं?
नजमुल हसन शांतो 56 और मुशफिकुर रहीम 22 रन पर नाबाद हैं।
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में कितने रन बनाए?
श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 485 रन बनाए।
क्या टेस्ट मैच ड्रॉ की संभावना है?
हां, वर्तमान स्थिति के अनुसार टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले