8 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का सही फैसला लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का सही फैसला लिया?

सारांश

दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। श्रीलंका की टीम में नए चेहरे और रणनीतियाँ हैं। क्या यह बांग्लादेश के लिए सही फैसला साबित होगा? जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।
सोनल दिनुषा श्रीलंका के लिए डेब्यू कर रहे हैं।
पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, जिससे यह मैच निर्णायक हो गया है।
श्रीलंका ने पहले टेस्ट में २० मैच जीते हैं।
बांग्लादेश ने सिर्फ १ टेस्ट जीता है।

नई दिल्ली, २५ जून (राष्ट्र प्रेस)। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। कोलंबो में बुधवार को टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है।

श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने पुष्टि की है कि वह खुद नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। ऑलराउंडर सोनल दिनुषा को कुसल मेंडिस से टेस्ट कैप मिली है, जो वह नंबर 6 पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। सोनल का यह पहला इंटरनेशनल मैच है।

वहीं, बांग्लादेश ने जकर अली की जगह मेहदी हसन को मौका दिया है। हसन महमूद चोटिल होने के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉले में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। ऐसे में दो टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखला का यह मैच निर्णायक होगा।

दोनों देशों के बीच टेस्ट रिकॉर्ड को देखें, तो अब तक कुल २७ टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका का पलड़ा हावी रहा है। श्रीलंका ने अब तक २० मैच अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश सिर्फ एक ही टेस्ट जीत सका है। इनके अलावा छह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

पहले टेस्ट की बात करें, तो बांग्लादेश की ओर से नजमुल शांतो और मुशफिकुर रहीम ने शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर बांग्लादेश ने पहली पारी में ४९५ रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने ४८५ रन जड़े।

पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश के पास १० रन की लीड थी। इस टीम ने २८५/६ के स्कोर पर दूसरी पारी घोषित की, लेकिन मैच के अंत तक श्रीलंका टीम के चार ही विकेट गिर सके। मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन-

श्रीलंका: पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, थारिन्दु रथनायके, प्रभात जयसूर्या, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, इनामुल हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, नाहिद राणा, एबादोत हुसैन

संपादकीय दृष्टिकोण

और इस बार कोई भी टीम जीत के लिए हर संभव प्रयास करेगी। खेल की गुणवत्ता और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
RashtraPress
8 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दूसरा टेस्ट मैच कब शुरू हुआ?
दूसरा टेस्ट मैच २५ जून को शुरू हुआ।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर क्या निर्णय लिया?
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
कौन सा खिलाड़ी श्रीलंका में अपना पहला टेस्ट खेल रहा है?
सोनल दिनुषा श्रीलंका के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं।
पहला टेस्ट मैच किस प्रकार समाप्त हुआ था?
पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले