आईपीएल 2026: 5 विदेशी खिलाड़ी जो मोटी रकम में रिटेन होकर साबित कर रहे हैं अपनी योग्यता
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 की नीलामी में विभिन्न फ्रेंचाइजी ने कुछ विदेशी खिलाड़ियों को बड़ी रकम पर रिटेन किया। इस सीजन के प्रारंभिक चरण में, इन फ्रेंचाइजी का यह निर्णय सफलता की ओर ले गया है। चलिए, जानते हैं उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने इस सीजन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
हेनरिक क्लासेन: सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को 23 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अपनी चमक बिखेरी है। उन्होंने पहले 5 मैचों में 44.80 की औसत से 224 रन बनाए, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगातार 2 अर्धशतक शामिल हैं।
जोफ्रा आर्चर: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया। इस सीजन उन्होंने 5 मैचों में 17 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 102 रन देकर 7 विकेट निकाले। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2-2 विकेट लिए।
फिलिप साल्ट: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया। साल्ट इस सीजन आरसीबी के उम्दा ओपनर बने हैं, जिन्होंने पहले 2 मैचों में 33.67 की औसत से 202 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 46 रन, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 78 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 63 रन की पारियां खेली हैं।
जोस बटलर: इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया। बटलर ने इस सीजन 5 मैचों में 40.20 की औसत से 201 रन बनाए हैं और 8 कैच भी लिए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगातार अर्धशतक भी बनाए।
कगिसो रबाडा: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को 10.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया। रबाडा ने इस सीजन में 5 मैचों में 19 ओवर गेंदबाजी करते हुए 114 रन देकर 7 विकेट लिए। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 29 रन देकर 3 विकेट भी निकाले।