10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले 5 विदेशी खिलाड़ी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले 5 विदेशी खिलाड़ी

सारांश

आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस लेख में हम आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों से मिलवाते हैं, जो इस सीजन में अपनी अद्भुत प्रतिभा से खेल प्रेमियों का दिल जीत सकते हैं।

मुख्य बातें

कैमरून ग्रीन : ऑलराउंडर, केकेआर में महत्वपूर्ण खिलाड़ी।
फिन एलन : तेज बल्लेबाजी, टी20 विश्व कप में शतक।
डेवाल्ड ब्रेविस : आक्रामक बल्लेबाज, चेन्नई के लिए तुरुप का इक्का।
पाथुम निसांका : उत्कृष्ट प्रदर्शन, दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्रमुख खिलाड़ी।
विल जैक्स : ऑलराउंडर, मुंबई के लिए महत्वपूर्ण योगदान।

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का कार्यक्रम 28 मार्च से शुरू हो चुका है। आज हम आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं, जो इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

कैमरून ग्रीन: ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। ग्रीन आईपीएल 2026 में बल्ले और गेंद दोनों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। उनकी खासियत यह है कि वह किसी भी बैटिंग पोजीशन पर खेल सकते हैं, जिससे केकेआर उन्हें टॉप और मिडिल ऑर्डर में इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा, ग्रीन गेंदबाजी में भी प्रभावी रह सकते हैं।

फिन एलन: टी20 विश्व कप 2026 में फिन एलन ने केवल 33 गेंदों में शतक बनाया था। एलन आईपीएल 2026 में केकेआर की तरफ से पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। उनकी हालिया फॉर्म शानदार है, और सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहेंगी। न्यूजीलैंड का यह सलामी बल्लेबाज अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखता है।

डेवाल्ड ब्रेविस: आईपीएल 2025 में डेवाल्ड ब्रेविस ने 6 मैचों में 225 रन बनाए थे। ब्रेविस अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी दिखाई थी। एसए20 लीग में उनका प्रदर्शन भी उम्दा रहा, जहां उन्होंने 676 रन बनाए। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 19 में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

पाथुम निसांका: दिल्ली कैपिटल्स ने पाथुम निसांका को 4 करोड़ रुपए में खरीदा है। निसांका का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। इस सीजन में निसांका छाप छोड़ने में सफल रह सकते हैं, क्योंकि उन्होंने टी20 विश्व कप में खेले 7 मैचों में 147 के स्ट्राइक रेट से कुल 211 रन बनाए थे।

विल जैक्स: इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स के लिए हाल ही में समाप्त हुआ टी20 विश्व कप 2026 शानदार रहा। जैक्स ने इस टूर्नामेंट में 8 मैचों में 176 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जहां उन्होंने 9 विकेट लिए। विल जैक्स मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए इस सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई टीम के लिए जैक्स एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 कब शुरू हुआ?
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हुआ।
कैमरून ग्रीन को किस टीम ने खरीदा?
कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
फिन एलन की टी20 विश्व कप 2026 में क्या उपलब्धि थी?
फिन एलन ने टी20 विश्व कप 2026 में 33 गेंदों में शतक बनाया।
डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में कितने रन बनाए?
डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में 6 मैचों में 225 रन बनाए।
पाथुम निसांका को किस टीम ने खरीदा?
पाथुम निसांका को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले