26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: कैमरून ग्रीन की शानदार पारी, केकेआर ने जीटी के सामने बनाए 180 रन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: कैमरून ग्रीन की शानदार पारी, केकेआर ने जीटी के सामने बनाए 180 रन

सारांश

आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ, जहाँ केकेआर की टीम 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कैमरून ग्रीन ने 79 रनों की शानदार पारी खेली।

मुख्य बातें

कैमरून ग्रीन की 79 रनों की शानदार पारी।
केकेआर का 180 रन पर ऑलआउट होना।
गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा का 3 विकेट लेना।
मैच का आयोजन नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में।
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर का प्रदर्शन।

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच हुआ। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टॉस जीतने के बाद केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। तीसरे नंबर पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट ने 14 गेंदों का सामना कर 19 रन बनाए। 32 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर केकेआर मुसीबत में थी, लेकिन रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़कर पारी को संभाला। पॉवेल ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए।

अनुकूल रॉय 7 गेंदों में 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। रिंकू सिंह भी केवल 1 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। हालाँकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और 55 गेंदों में 79 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। सिराज और अशोक शर्मा ने 2-2 विकेट निकाले जबकि राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

गुजरात टाइटंस की टीम का नेतृत्व शुभमन गिल कर रहे हैं, जिनके साथ साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा खेल रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, जो अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही है, में टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन जीटी की गेंदबाजी भी काबिले तारीफ रही।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में केकेआर के प्रमुख खिलाड़ी कौन थे?
केकेआर के लिए कैमरून ग्रीन ने 79 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 27 रन की पारी खेली।
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कैसा प्रदर्शन किया?
गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए।
इस मैच में टॉस किसने जीता?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
मैच का स्थान क्या था?
यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया।
गुजरात टाइटंस की कप्तानी किसके द्वारा की गई?
गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल ने की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले