आईपीएल 2026: रहाणे और रघुवंशी की बेहतरीन पारियों से केकेआर ने दिया 221 रन का लक्ष्य

Click to start listening
आईपीएल 2026: रहाणे और रघुवंशी की बेहतरीन पारियों से केकेआर ने दिया 221 रन का लक्ष्य

सारांश

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 221 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। रहाणे और रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। जानिए इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

Key Takeaways

  • केकेआर ने 221 रन का लक्ष्य रखा।
  • अजिंक्य रहाणे ने 67 रन बनाए।
  • अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाए।
  • शार्दुल ने 3 विकेट लिए।
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मैच।

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 221 रन का लक्ष्य दिया है।

टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलेन और अजिंक्य रहाणे ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलेन ने 17 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की सहायता से 37 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद, रहाणे और ग्रीन के बीच 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। जब टीम का स्कोर 109 था, तब ग्रीन 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी की, जिससे स्कोर 145 तक पहुंच गया। रहाणे ने 40 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली।

रहाणे के आउट होने के बाद, रघुवंशी और रिंकू सिंह ने चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर रघुवंशी 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए और रमनदीप सिंह 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया।

एमआई की ओर से शार्दुल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला।

Point of View

जबकि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को चुनौती का सामना करना पड़ा।
NationPress
31/03/2026

Frequently Asked Questions

केकेआर ने कितने रन बनाए?
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए।
रहाणे ने कितने रन बनाए?
अजिंक्य रहाणे ने 67 रन की पारी खेली।
टॉस किसने जीता?
हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
शार्दुल ने कितने विकेट लिए?
शार्दुल ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए।
रघुवंशी का स्कोर क्या था?
अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन बनाये।
Nation Press