आईपीएल 2026: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 221 रन का लक्ष्य दिया, रहाणे और रघुवंशी की धमाकेदार पारियाँ
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच आयोजित किया जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य प्रस्तुत किया है।
एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर को फिन एलेन और अजिंक्य रहाणे ने जोरदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलेन ने 17 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की सहायता से 37 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, तब ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे ने 40 गेंदों पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेली और तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए।
रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 4 चौकों के साथ 33 रन बनाए और रमनदीप सिंह 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया।
एमआई की ओर से शार्दुल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला।