आईपीएल 2026: रहाणे और रघुवंशी की पारी से केकेआर ने दिया 221 रन का लक्ष्य
सारांश
Key Takeaways
- केकेआर ने 221 रन का लक्ष्य दिया।
- रहाणे की पारी ने खेल को मोड़ दिया।
- शार्दुल ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए।
- रघुवंशी और रिंकू ने पारी को संभाला।
- मुंबई को सुधार की आवश्यकता है।
मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच आयोजित किया गया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई को 221 रन का लक्ष्य सौंपा है।
एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का विकल्प चुना। केकेआर ने बल्लेबाजी करते हुए फिन एलेन और अजिंक्य रहाणे के साथ जोरदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलेन ने 17 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की भागीदारी हुई। जब टीम का स्कोर 109 था, तब ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 145 तक पहुंच गया। रहाणे ने 40 गेंदों पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।
रहाणे के आउट होने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर रघुवंशी 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए और रमनदीप सिंह 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने 4 विकेट220 रन बनाए।
एमआई की ओर से शार्दुल सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे। शार्दुल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला।