13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: रहाणे और रघुवंशी की जोड़ी ने एलएसजी के खिलाफ रचा नया इतिहास

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: रहाणे और रघुवंशी की जोड़ी ने एलएसजी के खिलाफ रचा नया इतिहास

सारांश

आईपीएल 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जंग चल रही है। रहाणे और रघुवंशी की जोड़ी ने मिलकर एलएसजी के खिलाफ शानदार साझेदारी कर नया रिकॉर्ड बनाया। जानिए पूरी कहानी!

मुख्य बातें

रहाणे और रघुवंशी ने एलएसजी के खिलाफ 84 रन की साझेदारी की।
केकेआर को अपनी पहली जीत की तलाश है।
सुनील नरेन की वापसी हुई है।

कोलकाता, 9 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ टक्कर हो रही है। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की जोड़ी ने एलएसजी के खिलाफ केकेआर की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। फिन एलन ने केवल 9 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर दिग्वेश राठी को कैच देकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद कप्तान रहाणे और रघुवंशी ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रन जोड़कर एक नई मील का पत्थर स्थापित किया। रहाणे ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए, जबकि रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

केकेआर की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर और फिल साल्ट के नाम है, जिन्होंने 2024 में तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की अटूट साझेदारी की थी। रिंकू सिंह भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और 4 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

केकेआर ने इस मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। सुनील नरेन पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौट आए हैं, जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी को बेंच पर रखा गया है। हालांकि, वरुण अपनी उंगली की चोट से अभी भी उबर नहीं सके हैं, इसलिए वह इस मैच में नहीं खेल सकेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश है। रहाणे की कप्तानी में टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से पहले दो मुकाबलों में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला गया आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके चलते दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिला।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कैसा रहा है?
केकेआर ने आईपीएल 2026 में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में हार का सामना करना पड़ा और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ।
रहाणे और रघुवंशी की साझेदारी का रिकॉर्ड क्या है?
रहाणे और रघुवंशी ने एलएसजी के खिलाफ 52 गेंदों में 84 रन जोड़कर केकेआर की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव हुआ है?
सुनील नरेन टीम में लौट आए हैं, जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी को बेंच पर बैठाया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले