17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: 25.20 करोड़ में खरीदे गए कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन निराशाजनक, केकेआर की बढ़ी मुश्किलें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: 25.20 करोड़ में खरीदे गए कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन निराशाजनक, केकेआर की बढ़ी मुश्किलें

सारांश

आईपीएल 2026 में कैमरून ग्रीन का निराशाजनक प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति को और कमजोर कर रहा है। चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर पा रहे ग्रीन बल्ले से भी असफल साबित हुए हैं। क्या केकेआर को अब कुछ नया करने की जरूरत है?

मुख्य बातें

कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
केकेआर ने उन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा था।
ग्रीन चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं।
उनकी बल्लेबाजी में निरंतर असफलता से टीम की मुश्किलें बढ़ी हैं।
प्रशक ग्रीन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

कोलकाता, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के लिए आयोजित नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा, उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने की क्षमता को देखते हुए। इस सीजन के शुरुआती मैचों में ग्रीन चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। साथ ही, उनके बल्लेबाजी में निरंतर असफलता ने केकेआर की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।

सोमवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत पंजाब किंग्स से होने वाली है। इस मैच में कैमरून ग्रीन से घरेलू दर्शकों को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन, ग्रीन ने लगातार तीसरे मैच में भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। उनकी पारी केवल 2 गेंदों में समाप्त हो गई; पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

आईपीएल 2026 में ग्रीन ने अब तक खेले गए 3 मैचों में महज 24 रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्हें केवल 2 रन पर आउट होना पड़ा। ग्रीन की बल्लेबाजी की निरंतर असफलता ने केकेआर के लिए चिंता का विषय बन गई है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उनकी खराब फॉर्म को देखते हुए सुझाव दिया है कि उनकी जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दिया जाए।

कैमरून ग्रीन का गेंदबाजी न करने का असर केकेआर की टीम संतुलन पर पड़ा है, और इस बात को खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मान चुके हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्रीन के वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्हें आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में गेंदबाजी से रोका है। यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रीन कब गेंदबाजी करेंगे। हालांकि, बल्ले से उनकी निरंतर खराब प्रदर्शन से केकेआर की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रशकों को उम्मीद है कि ग्रीन आने वाले मुकाबलों में बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान देंगे ताकि केकेआर पॉइंट्स टेबल में सुधार कर सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैमरून ग्रीन की आईपीएल 2026 में अब तक की परफॉर्मेंस कैसी रही है?
कैमरून ग्रीन ने आईपीएल 2026 में 3 मैचों में केवल 24 रन बनाए हैं और गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं।
केकेआर को ग्रीन की जगह किसे खिलाना चाहिए?
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है कि ग्रीन की जगह एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दिया जाए।
ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने का प्रभाव क्या है?
ग्रीन का गेंदबाजी नहीं करना केकेआर के टीम संतुलन को प्रभावित कर रहा है।
केकेआर के प्रशकों को ग्रीन से क्या उम्मीद है?
प्रशक उम्मीद कर रहे हैं कि ग्रीन आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
क्या ग्रीन की खराब फॉर्म से केकेआर की स्थिति खराब होगी?
जी हाँ, ग्रीन की खराब फॉर्म ने केकेआर की स्थिति को कमजोर किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले