आईपीएल 2026: क्या केकेआर कैमरुन ग्रीन का सही उपयोग नहीं कर पा रही? 25.20 करोड़ का खिलाड़ी साबित हो रहा है सुपर फ्लॉप
सारांश
Key Takeaways
- कैमरुन ग्रीन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
- उन्होंने पिछले 5 मैचों में केवल 56 रन बनाए हैं।
- केकेआर को ग्रीन का सही बल्लेबाजी क्रम तय करना चाहिए।
- ग्रीन की चोट ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है।
- यदि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ग्रीन अपनी क्षमता को साबित कर सकते हैं।
नई दिल्ली, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में खरीदा था। केकेआर ग्रीन को अपने प्रमुख ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का विकल्प मानती थी। लेकिन सीजन के पहले 5 मैचों के बाद ग्रीन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह रसेल के स्तर के आसपास भी नहीं हैं और केकेआर के लिए यह सौदा घाटे का साबित हो रहा है।
कैमरुन ग्रीन न तो आंद्रे रसेल की तरह आक्रामक बल्लेबाजी कर पा रहे हैं और न ही अपनी गेंदबाजी से प्रभाव डाल रहे हैं।
पिछले 5 मैचों में ग्रीन ने केवल 56 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 32 रन है। गेंदबाजी में भी उन्होंने केवल 4 ओवर25.20 करोड़ की राशि निश्चित रूप से सही नहीं है।
क्या केकेआर ग्रीन का सही उपयोग नहीं कर पा रही है? यह संभव है। ग्रीन हाल ही में चोट से उबरे हैं, इसलिए उनसे गेंदबाजी में ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती, लेकिन बल्लेबाजी में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
असल में, ग्रीन एक टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। क्रीज पर जाकर वह खुद को सेट करने के लिए समय लेते हैं, उसके बाद बड़ी हिट लगाते हैं। रसेल के विपरीत, वह पहली गेंद से ही हिट लगाने में सक्षम नहीं हैं। केकेआर ने ग्रीन का बल्लेबाजी क्रम भी तय नहीं किया है। वह कभी चौथे तो कभी छठे स्थान पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव उनके प्रदर्शन पर पड़ा है। 5 मैचों के बाद उनका औसत केवल 14 है।
केकेआर के लिए फिन एलन बतौर ओपनर असफल रहे हैं और तीसरे नंबर पर भी कोई स्थायी बल्लेबाज नहीं है। ग्रीन की क्षमताओं का पूरा लाभ उठाने के लिए, केकेआर को उन्हें या तो पारी की शुरुआत करने के लिए भेजना चाहिए या तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहिए। जितना अधिक समय उन्हें बल्लेबाजी के लिए मिलेगा, उतना ही बेहतर वह टीम के लिए साबित होंगे और बल्लेबाजी में आ रही कमियों को दूर कर सकते हैं।
आईपीएल 2023 में ग्रीन ने मुंबई इंडियंस की ओर से तीसरे नंबर पर खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 गेंदों पर 100 रन बनाए थे। उस सीजन में उन्होंने अधिकांश मैचों में टॉप-3 में बल्लेबाजी की थी और 16 मैचों में 452 रन बनाए थे। यदि केकेआर ग्रीन को टॉप ऑर्डर में भेजती है, तो वह फिर से ऐसा प्रदर्शन कर सकते हैं।