आईपीएल 2026: सीएसके के खिलाफ डीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, आकिब नबी का पदार्पण

Click to start listening
आईपीएल 2026: सीएसके के खिलाफ डीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, आकिब नबी का पदार्पण

सारांश

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। आकिब नबी का आईपीएल में डेब्यू हो रहा है।

Key Takeaways

  • सीएसके ने अब तक सभी मैचों में हार का सामना किया है।
  • दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
  • आकिब नबी आज के मैच में डेब्यू कर रहे हैं।
  • डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजपनीत सिंह सीएसके में लौट आए हैं।
  • दोनो टीमों के लिए यह मैच महत्वपूर्ण है।

चेन्नई, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 18वें मैच में आज शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से हो रहा है। यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। विपराज निगम की जगह आकिब नबी डार आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि नीतीश राणा के स्थान पर आशुतोष शर्मा को शामिल किया गया है।

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, क्योंकि पिच अच्छी लग रही है और जो भी स्कोर बनेगा हम उसका पीछा करना पसंद करेंगे। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत ही सुकून भरा है। हमारी चर्चा इस बात पर केंद्रित रही है कि हम किन चीजों को नियंत्रित कर सकते हैं। एक बार जब हम किसी खास मुकाम पर पहुंच जाते हैं तो फिर चीजों के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती। हमारी सोच यही रही है कि जो हमारे हाथ में है, उसे ही नियंत्रित करें। विपराज की जगह आकिब नबी आए हैं, और नीतीश राणा की जगह आशुतोष शर्मा खेल रहे हैं।"

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस पूरी तरह से फिट होने के बाद टीम में लौट आए हैं। वहीं, मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को मौका दिया गया है।

टॉस हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "पिच थोड़ी सूखी लग रही है। टॉस को लेकर हम असल में 50-50 की स्थिति में थे, लेकिन खुद पर भरोसा रखना अच्छी बात है। हमारा लक्ष्य आज अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, पहली जीत हासिल करना और प्वाइंट्स टेबल में जगह बनाना है। पिछले कुछ मुकाबलों से हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रेविस का वापस आना बहुत अच्छा है, वह उत्साहित और तैयार है। हमने मैट हेनरी की जगह गुरजपनीत सिंह को भी टीम में शामिल किया है, जो हाल ही में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जो लोग एमएस धोनी के बारे में पूछ रहे हैं तो वे होटल में हैं और हमें देख रहे हैं तथा हमारा समर्थन कर रहे हैं।"

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक खेले सभी 3 मुकाबलों में हार का सामना किया है। सीएसके के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया है, लेकिन टीम का गेंदबाजी अटैक कमजोर नजर आया है। खलील अहमद, मैट हेनरी और अंशुल कंबोज की तिकड़ी अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है।

वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में खेले 3 मुकाबलों में से 2 जीते हैं, जबकि आखिरी मुकाबले में टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ केएल राहुल ने 92 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, डेविड मिलर ने भी नाबाद 41 रन बनाए थे। गेंदबाजी में मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी की जोड़ी असरदार नजर आई है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने भी बीच के ओवरों में रन रोकने में सफलता पाई है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत, खलील अहमद.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

Point of View

जो दर्शा रहा है कि टीम अपने गेंदबाजों पर भरोसा कर रही है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कमजोर गेंदबाजी के चलते चिंता हो सकती है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है।
NationPress
11/04/2026

Frequently Asked Questions

आज के मैच में कौन सा खिलाड़ी डेब्यू कर रहा है?
आकिब नबी डार आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू कर रहे हैं।
टॉस किसने जीता?
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में कौन से बदलाव हुए हैं?
डेवाल्ड ब्रेविस और गुरजपनीत सिंह की वापसी हुई है।
दिल्ली कैपिटल्स के पिछले मैच का प्रदर्शन कैसा रहा?
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में 3 मैचों में से 2 जीते हैं, लेकिन एक मैच में हार का सामना किया।
चennai सुपर किंग्स का इस सीजन में प्रदर्शन कैसा रहा है?
सीएसके ने इस सीजन में अब तक सभी 3 मैचों में हार का सामना किया है।
Nation Press