20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: शुभमन गिल की कप्तानी में जीटी ने केकेआर को 5 विकेट से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: शुभमन गिल की कप्तानी में जीटी ने केकेआर को 5 विकेट से हराया

सारांश

आईपीएल 2026 के 25वें मैच में शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां जीटी ने 181 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया, केकेआर को इस सीजन में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।

मुख्य बातें

गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
शुभमन गिल ने 86 रनों की शानदार पारी खेली।
केकेआर को इस सीजन में पाँचवीं हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात टाइटंस की यह तीसरी जीत थी।
मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

अहमदाबाद, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 25वें मैच में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 5 विकेट से पराजित किया। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर द्वारा निर्धारित 181 रनों का लक्ष्य जीटी ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। यह केकेआर की इस सीजन में पांचवीं हार है।

केकेआर से मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर 57 रन जोड़े। सुदर्शन ने 16 गेंदों में 22 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने। इसके बाद जोस बटलर और गिल ने दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रन जोड़े। बटलर 15 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के25 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

गिल ने 50 गेंदों का सामना करते हुए 86 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में गिल ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 13 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। शाहरुख खान 3 और राहुल तेवतिया 7 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 34 रन2 विकेटवैभव अरोड़ा और रमनदीप सिंह ने एक-एक विकेट निकाला।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 180 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही और कप्तान अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी केवल 8 रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 14 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद कगिसो रबाडा की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच देकर पवेलियन लौटे।

हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। ग्रीन ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि, ग्रीन को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। रोवमैन पॉवेल ने अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया और 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

अनुकूल रॉय ने 9 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह केवल 1 रन बना सके। रमनदीप सिंह ने 17 रनकगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 29 रन3 विकेटमोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट लिया। यह गुजरात टाइटंस की इस सीजन की तीसरी जीत

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे यह स्पष्ट है कि जीटी इस सीजन में एक मजबूत दावेदार है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुजरात टाइटंस ने केकेआर को कितने विकेट से हराया?
गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया।
शुभमन गिल ने कितने रन बनाए?
शुभमन गिल ने 86 रन बनाए।
इस मैच का स्थान कहाँ था?
यह मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया।
केकेआर की इस सीजन में यह कितनी हार है?
यह केकेआर की इस सीजन में पाँचवीं हार थी।
गुजरात टाइटंस की यह तीसरी जीत कब हुई?
यह गुजरात टाइटंस की इस सीजन की तीसरी जीत थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले