19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: केकेआर की हार का सिलसिला जारी, जीटी ने 'टॉप-4' में जगह बनाई और शुभमन गिल ने जीता ऑरेंज कैप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: केकेआर की हार का सिलसिला जारी, जीटी ने 'टॉप-4' में जगह बनाई और शुभमन गिल ने जीता ऑरेंज कैप

सारांश

आईपीएल 2026 में केकेआर की लगातार हार जारी है, जबकि जीटी ने अपनी तीसरी जीत के साथ अंकतालिका में सुधार किया। शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। जानें पूरी खबर!

मुख्य बातें

केकेआर की लगातार हार जारी है।
जीटी ने अंकतालिका में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है।
शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप अपने नाम की।
रन रेट के कारण इस सीजन की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।
केकेआर को पहली जीत का इंतजार है।

अहमदाबाद, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में केकेआर को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह सीजन के छठे मैच में केकेआर की पाँचवीं हार रही। दूसरी ओर, जीटी ने अपने पाँचवें मैच में तीसरी जीत हासिल की।

जीटी और केकेआर के बीच हुए इस मुकाबले के बाद अंकतालिका में कुछ बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं कि जीत के बाद जीटी अब किस स्थान पर पहुँच गई है और अन्य टीमों की स्थिति कैसी है।

पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है, जिन्होंने 5 मैचों में 9 अंक अर्जित किए हैं। आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स भी 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे पायदान पर हैं, जबकि जीटी 5 मैचों में 6 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ पाँचवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर है, जिन्होंने 4 मैचों में 4 अंक प्राप्त किए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस क्रमशः 5 मैचों में 4 अंक, 4 अंक और 2 अंक के साथ सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर हैं। वहीं, केकेआर 6 मैचों में 1 अंक के साथ अंतिम स्थान पर है।

केकेआर को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैच के कारण मिला था। अभी भी केकेआर को इस सीजन की पहली जीत का इंतजार है।

हालांकि समान अंक होने के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

जीटी-केकेआर मैच के बाद शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप चली गई है। गिल ने 4 मैचों में 4 पारियों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जीटी के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है, जिन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि जीटी ने अपनी स्थिति को मजबूत किया है। शुभमन गिल का प्रदर्शन इस सीजन का एक उज्ज्वल पक्ष है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केकेआर की हार का कारण क्या था?
केकेआर की हार का मुख्य कारण उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निरंतरता की कमी है।
जीटी की स्थिति अंकतालिका में क्या है?
जीटी ने अपने 5 मैचों में 6 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर है।
आईपीएल 2026 के लिए अगला मैच कब है?
अगला मैच जल्द ही निर्धारित किया जाएगा, इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
पंजाब किंग्स की स्थिति क्या है?
पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है, जिन्होंने 9 अंक अर्जित किए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले