आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने जीटी को हराकर अंकतालिका में पहला स्थान प्राप्त किया
सारांश
मुख्य बातें
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 का 9वां मुकाबला शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच खेला गया। आरआर ने जीटी पर 6 रन से जीत हासिल करके अंकतालिका में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। यह आरआर की सीजन के दूसरे मुकाबले में दूसरी जीत थी।
दिल्ली कैपिटल्स अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने भी इस सीजन के अपने दोनों मैच जीत लिए हैं। पंजाब किंग्स तीसरे स्थान पर है, जिसने अपने प्रारंभिक दोनों मुकाबले जीते हैं।
आरसीबी ने एक मैच खेलकर जीत हासिल की है और चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले हैं, जिसमें 1 जीत और 1 हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस भी दो मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है।
गुजरात टाइटन्स अपने शुरुआती दोनों मैच हारकर सातवें स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने एक ही मैच खेला है, जिसमें हार के साथ वह आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स अपने दोनों मैच हारने के बाद क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।
कई टीमों के समान अंक होने के बावजूद उनकी रैंकिंग में बदलाव रन रेट के कारण हो रहा है। अंकतालिका में टीमों की स्थिति रन रेट के आधार पर निर्धारित की जाती है।
हर मैच के बाद अंकतालिका में बदलाव होता है। रविवार को दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद में होगा। दूसरा मैच शाम 7:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगा। सीएसके ने अपने दोनों मैच हार चुके हैं और आरसीबी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत की तलाश में उतरेगा।