10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: पंजाब ने सीएसके को हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जानें अन्य टीमों की स्थिति

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: पंजाब ने सीएसके को हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जानें अन्य टीमों की स्थिति

सारांश

आईपीएल 2026 के मैच में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराया, जिससे वह अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुँच गया। जानें अन्य टीमों का हाल!

मुख्य बातें

पंजाब किंग्स ने सीएसके को हराया।
पंजाब अंकतालिका में पहले स्थान पर है।
सीएसके ने 209 रन बनाये थे।
पंजाब ने 210 रन बनाकर मैच जीता।
अंकतालिका में अन्य टीमें भी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सत्र (आईपीएल 2026) अब अपने सातवें मैच की ओर बढ़ रहा है, जो कि चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से पराजित किया, जो कि इस सीजन में उनका दूसरा मैच और दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ ही पंजाब अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुँच गया है.

अब देखते हैं कि अंकतालिका में अन्य 9 टीमें कहाँ हैं।

पंजाब किंग्स 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स 1 मैच में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1 मैच में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 1 मैच में 1 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 1 मैच में 1 जीत के साथ पाँचवें, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 2 मैचों में 1 जीत के साथ छठे स्थान पर है।

गुजरात टाइटंस और एलएसजी क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं। दोनों ने 1-1 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2-2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में हार के बाद क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

अंकतालिका में टीमों का क्रम जीत और हार के साथ-साथ नेट रन रेट के आधार पर निर्धारित किया गया है।

सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में, टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने आयुष म्हात्रे के 73, शिवम दुबे के 45 और सरफराज खान के 32 रनों की मदद से 5 विकेट पर 209 रन बनाए।

पंजाब ने प्रियांश आर्या के 39, प्रभसिमरन के 43, और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रनों की मदद से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाकर मैच जीत लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आईपीएल 2026 में अपनी ताकत का प्रदर्शन भी किया। हर टीम के लिए यह सीजन चुनौतीपूर्ण है, और अंकतालिका की स्थिति लगातार बदल रही है।
RashtraPress
10 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की स्थिति क्या है?
पंजाब किंग्स अब तक 2 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है।
सीएसके और पंजाब के बीच हुए मैच में किसने जीत हासिल की?
पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराया।
अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर हैं?
राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है।
सीएसके ने पहले बल्लेबाजी में कितने रन बनाये?
सीएसके ने 5 विकेट पर 209 रन बनाये।
पंजाब किंग्स ने कितने रन बनाकर मैच जीता?
पंजाब ने 210 रन बनाकर मैच जीत लिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले