आईपीएल 2026 के सबसे युवा पांच क्रिकेट सितारे

Click to start listening
आईपीएल 2026 के सबसे युवा पांच क्रिकेट सितारे

सारांश

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इसमें शामिल पांच सबसे युवा खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जो अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित करने को तैयार हैं।

Key Takeaways

  • आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को है।
  • वैभव सूर्यवंशी, 14 वर्ष के हैं, और सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
  • आयुष म्हात्रे ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया।
  • दिल्ली कैपिटल्स ने साहिल पारिख को 30 लाख में खरीदा।
  • विहान मल्होत्रा ने अंडर-19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं इस सीजन में खेलने वाले पांच सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में।

वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा प्रतिभा के रूप में खेलेंगे। उनकी उम्र अभी मात्र 14 वर्ष है। पिछले सीजन में वैभव ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक 35 गेंदों में बनाया। वैभव ने 7 मैचों में 206 के स्ट्राइक रेट से कुल 252 रन बनाए थे।

आयुष म्हात्रे: 16 जुलाई 2007 को जन्मे आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनकी वर्तमान उम्र 18 वर्ष और 160 दिन है। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में 188 के स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाये। इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स से उनकी शानदार खेल की उम्मीद है।

साहिल पारिख: आईपीएल 2026 में भाग लेने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी साहिल पारिख होंगे, जिनकी उम्र 18 वर्ष और 199 दिन है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। आगामी सीजन में साहिल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

सात्विक देसवाल: आईपीएल 2026 के लिए हुए नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सात्विक देसवाल को 30 लाख रुपये में खरीदा। उनकी उम्र 18 वर्ष और 275 दिन है, और वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। यदि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ना चाहेंगे।

विहान मल्होत्रा: अंडर-19 विश्व कप में अपने बल्लेबाजी कौशल से सभी का ध्यान खींचने वाले विहान मल्होत्रा आईपीएल 2026 में शामिल होने वाले पांचवे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनकी उम्र वर्तमान में 18 वर्ष और 356 दिन है, और उन्हें आरसीबी ने 30 लाख में खरीदा है।

Point of View

बल्कि भविष्य के सितारे बनने की दिशा में भी कदम बढ़ाएंगे।
NationPress
20/03/2026

Frequently Asked Questions

आईपीएल 2026 का पहला मैच कब होगा?
आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को होगा।
वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?
वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 वर्ष है।
सात्विक देसवाल किस टीम के लिए खेलेंगे?
सात्विक देसवाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगे।
आयुष म्हात्रे की उम्र कितनी है?
आयुष म्हात्रे की उम्र 18 वर्ष और 160 दिन है।
आईपीएल 2026 में कितने युवा खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं?
आईपीएल 2026 में पांच सबसे युवा खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।
Nation Press