आईपीएल 2026: पीबीकेएस ने एमआई के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोहित और सैंटनर बाहर

Click to start listening
आईपीएल 2026: पीबीकेएस ने एमआई के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रोहित और सैंटनर बाहर

सारांश

आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर इस मैच से बाहर हैं। जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और उनके फॉर्म के बारे में।

Key Takeaways

  • पीबीकेएस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
  • रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर इस मैच से बाहर हैं।
  • पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में से 3 जीते हैं।
  • मुंबई इंडियंस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।
  • क्विंटन डी कॉक ने टीम में वापसी की है।

मुंबई, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) का सामना आज पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से हो रहा है। वानखेड़े स्टेडियम पर, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमारा कॉम्बिनेशन अभी तक बहुत अच्छा रहा है, इसलिए हम इसे जारी रखना चाहते हैं। टीम को वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अति-आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। पिच थोड़ी सूखी लग रही है, इसलिए हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।"

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। रोहित की जगह पर क्विंटन डी कॉक खेलेंगे, जबकि सैंटनर के स्थान पर मयंक रावत अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। टॉस हारने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। पिछले मैच में हमने 20 से अधिक रन वाले 4 ओवर दिए थे। हमें पता है कि क्या नहीं करना चाहिए। रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर नहीं खेल रहे हैं, जबकि क्विंटन डी कॉक टीम में लौट आए हैं और मयंक रावत डेब्यू कर रहे हैं।"

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने 4 मैचों में 3 जीत हासिल की हैं, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह की सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी है। कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन फॉर्म में हैं, हालांकि अर्शदीप सिंह इस सीजन में संघर्ष कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी, लेकिन अब लगातार हार का सामना कर रही है। पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 18 रनों से हार गई थी। टीम के बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का लाभ उठाने में असमर्थ रहे हैं। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या भी बल्ले से प्रभावी नहीं रहे हैं, लेकिन शेरफेन रदरफोर्ड ने आरसीबी के खिलाफ 31 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली थी। टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी इस सीजन में लय में नहीं दिखा है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Point of View

जबकि मुंबई इंडियंस को अपने प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यह मैच दर्शकों के लिए रोमांचक होने की उम्मीद है।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर क्यों नहीं खेल रहे हैं?
रोहित शर्मा और मिचेल सैंटनर चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
पंजाब किंग्स की हालिया फॉर्म कैसी है?
पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में से 3 जीत हासिल की हैं और एक मैच बेनतीजा रहा है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल हैं?
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, और अन्य शामिल हैं।
टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वे पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं और टीम का कॉम्बिनेशन अच्छा रहा है।
इस मैच का महत्व क्या है?
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से मुंबई इंडियंस के लिए जो लगातार हार का सामना कर रही है।
Nation Press