आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, केकेआर करेगी बल्लेबाजी, पीएसएल से आए खिलाड़ी का डेब्यू
सारांश
Key Takeaways
- मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
- केकेआर में चार विदेशी खिलाड़ी हैं।
- ब्लेसिंग मुजारबानी कर रहे हैं डेब्यू।
- वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर घास अधिक है।
- दर्शकों का समर्थन मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है।
मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है।
हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, पिछले मुकाबलों की तुलना में ज्यादा हरी दिखाई दे रही है। देखते हैं यह किस प्रकार खेलती है। यह हमारा किला है, और दर्शक हमारे साथ हैं। हम एक बेहतरीन खेल खेलने के लिए तत्पर हैं। हमारी तैयारी कुछ सप्ताह पहले से प्रारंभ हो चुकी थी। हमारी टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का एक सही मिश्रण है। रोहित, सूर्या, और मिशेल सैंटनर की उपस्थिति से हमें कप्तान की कमी नहीं महसूस होती। मैं मैदान पर उतरने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हम 6 गेंदबाजों और 5 बल्लेबाजों के साथ उतर रहे हैं।"
केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा, "हम गेंदबाजी करना चाहते थे। वानखेड़े में हमने इतनी घास पहले कभी नहीं देखी। हमारी तैयारी अच्छी रही है। कोलकाता और मुंबई दोनों स्थानों पर हमने कुछ कैंप किए हैं। हमें पता है कि एमआई एक चैंपियन टीम है और उनके खिलाफ खेलना हमारे लिए बहुत उत्साहजनक है। हमें वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना है और अतीत को भूलकर खेलना है। कुछ खिलाड़ियों को चोटें आई हैं, इसलिए हम 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रहे हैं। हमारी टीम में चार विदेशी खिलाड़ी कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नरेन, और ब्लेसिंग मुजारबानी शामिल हैं।
बता दें कि ब्लेसिंग मुजारबानी इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़कर केकेआर के साथ लीग की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही करार किया था।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह
इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार
केकेआर की प्लेइंग इलेवन
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी
इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया