28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

केकेआर का अर्थ 'खतरनाक किंग रोहित', फैंस की मुंबई इंडियंस से जीत की उम्मीद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
केकेआर का अर्थ 'खतरनाक किंग रोहित', फैंस की मुंबई इंडियंस से जीत की उम्मीद

सारांश

आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला, जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंदबाजी का निर्णय लिया। फैंस को है उम्मीद कि एमआई अपने नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करेगी।

मुख्य बातें

आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा शानदार प्रदर्शन करेंगे केकेआर के खिलाफ एमआई का रिकॉर्ड मजबूत है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। स्टेडियम में मौजूद फैंस को उम्मीद है कि एमआई अपने नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करेगी।

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा को देखने आए एक फैन ने 'राष्ट्र प्रेस' से कहा, "मेरे अनुसार, केकेआर का मतलब केवल 'कोलकाता नाइट राइडर्स' नहीं, बल्कि 'खतरनाक किंग रोहित' है। इस खिलाड़ी के सामने परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, वह हमेशा अपने अंदाज में खेलते हैं। वह भारत की ओर से केवल वनडे फॉर्मेट खेलते हैं, लेकिन आईपीएल में टी20 फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं। मुझे उन्हें इस फॉर्मेट में देखना बहुत पसंद है।"

एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे विश्वास है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत हासिल करेगी। यह मैच मुंबई में है, जहां उनके फैंस की भारी संख्या मौजूद होगी। रोहित शर्मा ने काफी वजन घटाया है। उनकी फिटनेस को देखते हुए मुझे लगता है कि वह इस मैच में शानदार प्रदर्शन करेंगे। हार्दिक पंड्या भी अपने अद्भुत ऑलराउंडर खेल का जलवा दिखाएंगे।"

एक और फैन ने कहा, "यदि रोहित शर्मा अपने फॉर्म में आए, तो टीम बेहतरीन स्कोर बनाएगी। हमें हार्दिक पंड्या से भी बहुत उम्मीद है। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह दोनों ही शानदार लय में नजर आ रहे हैं।"

बता दें कि पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस ने तीन बार की चैंपियन केकेआर के खिलाफ अब तक 35 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 24 मैच एमआई ने जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैचों में जीत हासिल की है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां मुंबई इंडियंस अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने जा रही है। दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा हमेशा से दिलचस्प रही है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की पहली मैच की स्थिति क्या है?
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
रोहित शर्मा के प्रदर्शन के बारे में क्या उम्मीद है?
फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा अपनी शानदार फॉर्म में लौटेंगे और मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच अब तक कितने मैच हुए हैं?
दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 24 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन है?
केकेआर की प्लेइंग इलेवन में फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन है?
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले