16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मुंबई इंडियंस vs केकेआर: रोहित शर्मा के 'खतरनाक किंग' होने की उम्मीद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुंबई इंडियंस vs केकेआर: रोहित शर्मा के 'खतरनाक किंग' होने की उम्मीद

सारांश

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर केकेआर के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला लिया। प्रशंसक रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।

मुख्य बातें

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
रोहित शर्मा: प्रशंसकों की उम्मीदों का केंद्र।
केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड: 35 मैचों में 24 जीत मुंबई के नाम।

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का दूसरा मैच रविवार को खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस (एमआई) ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। स्टेडियम में मौजूद प्रशंसकों को उम्मीद है कि एमआई अपने नए सीजन की शानदार शुरुआत करेगी।

रोहित शर्मा को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में आए एक प्रशंसक ने 'राष्ट्र प्रेस' से कहा, "मेरे लिए 'केकेआर' का मतलब 'कोलकाता नाइट राइडर्स' नहीं, बल्कि 'खतरनाक किंग रोहित' है। इस खिलाड़ी की खेल शैली अद्वितीय है, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो। वह केवल वनडे में ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन आईपीएल में टी20 फॉर्मेट में शानदार खेलते हैं। मुझे उनका खेल देखना बहुत पसंद है।"

मुंबई इंडियंस के एक और प्रशंसक ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस जीत हासिल करेगी। यह मैच मुंबई में हो रहा है, जहाँ उनके प्रशंसकों की भारी संख्या होगी। रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है और उम्मीद है कि वह इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। हार्दिक पंड्या भी अपने ऑलराउंडर कौशल से प्रभावित करेंगे।"

एक अन्य फैन ने कहा, "यदि रोहित शर्मा अपने फॉर्म में लौटते हैं, तो टीम एक बड़ा स्कोर बनाएगी। हार्दिक पंड्या से भी हमें बहुत उम्मीदें हैं। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह दोनों ही बेहतरीन फॉर्म में हैं।"

मुंबई इंडियंस, जो आईपीएल में पांच बार चैंपियन रह चुकी है, ने केकेआर के खिलाफ अब तक 35 मैच खेले हैं, जिसमें से 24 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच जीते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मैच के लिए कौन सी टीम को टॉस में जीत मिली?
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
रोहित शर्मा की फिटनेस पर प्रशंसकों की क्या राय है?
प्रशंसकों का मानना है कि रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है और वे इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले