1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर: रोहित शर्मा के फॉर्म से फैंस को जीत की उम्मीद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर: रोहित शर्मा के फॉर्म से फैंस को जीत की उम्मीद

सारांश

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंदबाजी का निर्णय लिया है। फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा और उनके साथी इस मैच में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

मुख्य बातें

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
रोहित शर्मा की फिटनेस और फॉर्म पर फैंस की नजर है।
केकेआर के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। स्टेडियम में आए दर्शकों को उम्मीद है कि एमआई अपनी जीत के साथ नए सीजन की शुरुआत करेगी।

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा को देखने के लिए आए एक फैन ने 'राष्ट्र प्रेस' से कहा, "मेरे अनुसार 'केकेआर' का मतलब 'कोलकाता नाइट राइडर्स' नहीं, बल्कि 'खतरनाक किंग रोहित' है। इस खिलाड़ी के सामने कोई भी परिस्थिति हो, वह अपनी शैली में खेलते हैं। वह भारत के लिए केवल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल में टी20 फॉर्मेट में नजर आते हैं। मुझे उन्हें इस फॉर्मेट में देखना बेहद पसंद है।"

एक अन्य फैन ने कहा, "मुझे विश्वास है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस जीत हासिल करेगी। यह मैच मुंबई में हो रहा है, जहां उनके फैंस की भारी तादाद होगी। रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है और उनकी इस परिपक्वता के चलते, लगता है कि वह इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। हार्दिक पंड्या भी अपनी शानदार ऑलराउंडर खेल दिखाएंगे।"

एक और फैन ने कहा, "यदि रोहित शर्मा अच्छी फॉर्म में आए, तो टीम उच्च स्कोर बनाएगी। हमें हार्दिक पंड्या से भी उम्मीदें हैं। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह दोनों शानदार लय में नजर आ रहे हैं।"

मुंबई इंडियंस, जो पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है, ने तीन बार की चैंपियन केकेआर के खिलाफ अब तक 35 मैच खेले हैं, जिसमें से 24 मैचों में एमआई की जीत हुई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मैच जीते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर रोहित शर्मा की फॉर्म को देखते हुए। मुंबई इंडियंस की परंपरा और उनकी टीम की मजबूती को ध्यान में रखते हुए, यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच अब तक कितने मैच हुए हैं?
मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 24 में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की है।
रोहित शर्मा की फिटनेस का महत्व क्या है?
रोहित शर्मा की फिटनेस इस मैच में महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्होंने काफी वजन घटाया है और उनकी शानदार फॉर्म टीम के लिए लाभकारी हो सकती है।
इस मैच में कौन-कौन से खिलाड़ी मुख्य भूमिका निभा सकते हैं?
रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस मैच में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले