आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी से आरआर ने सीएसके को 8 विकेट से हराया
सारांश
मुख्य बातें
गुवाहाटी, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी के चलते राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से पराजित कर दिया। वैभव ने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में आरआर ने 128 रन का लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, जिसमें वैभव ने प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने 17 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वैभव की पारी का अंत अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने बेहतरीन कैच लेकर किया।
यशस्वी जायसवाल ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी की। जुरेल ने 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में, जायसवाल और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 29 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।
जायसवाल ने पारी में एंकर की भूमिका निभाई। उन्होंने 36 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे। पराग ने 11 गेंदों पर 1 छक्का और 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
सीएसके के लिए दोनों विकेट अंशुल कंबोज ने लिए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके का प्रदर्शन साधारण रहा। पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। यदि जेमी ओवरटन ने 36 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन नहीं बनाए होते तो 100 रन पार करना भी मुश्किल हो जाता। ओवरटन ने आखिरी विकेट के लिए कंबोज के साथ 33 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, सरफराज खान ने 17 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया।