16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का अनोखा दृष्टिकोण, गेंदबाज नहीं, गेंद पर ध्यान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का अनोखा दृष्टिकोण, गेंदबाज नहीं, गेंद पर ध्यान

सारांश

गुवाहाटी में आईपीएल 2026 के मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी धुआंधार पारी से आरआर को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने। जानें वैभव के अनोखे दृष्टिकोण और इस रोमांचक मैच के बारे में।

मुख्य बातें

वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी ने मैच का रुख बदल दिया।
बल्लेबाजी के दौरान केवल गेंद पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है।
टीम का सामूहिक प्रयास हमेशा जीत की कुंजी है।
राजस्थान रॉयल्स ने एक रोमांचक मैच में जीत दर्ज की।
ऑरेंज कैप होल्डर बनने का गौरव हासिल किया।

गुवाहाटी, 11 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच के नायक वैभव सूर्यवंशी बने, जिन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के चलते आरआर को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही वैभव ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की।

पुरस्कार लेते समय वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी करता हूं, तो मैं वही करने की कोशिश करता हूं जो मैंने अभ्यास में सीखा है। मेरा ध्यान हमेशा अपने नेचुरल गेम पर होता है। मैं केवल गेंद को देखता हूं, चाहे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हों या जोश हेजलवुड। मैं गेंद के अनुसार शॉट खेलता हूं।"

आउट होने की निराशा पर वैभव ने कहा, "अगर मैं विकेट पर टिकता हूं, तो हम 10-20 रन ज्यादा बना सकते हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए हम आसानी से जीत सकते हैं। यदि मैं गलत शॉट खेलकर आउट होता हूं, तो टीम को नुकसान होता है और इसी वजह से मैं निराश होता हूं।"

वैभव ने आगे कहा कि मेरे पिताजी और कोच मुझे हमेशा मार्गदर्शन करते हैं। यहाँ मेरे गार्जियन रोमी सर हैं, जो मुझे बताते रहते हैं कि यह सफर लंबा है और अभी इसकी शुरुआत हुई है। मुझे अपने प्रोसेस और काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

मैच के बारे में बात करें तो आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29, और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से 8 विकेट पर 201 रन बनाए।

202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में 21 के स्कोर पर लगा। जायसवाल ने 8 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मैदान पर सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का तूफान आया। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी हुई। वैभव ने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेली। वैभव का विकेट गिरने के बाद ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 67 रन की साझेदारी करते हुए आरआर को 2 ओवर पहले 202 रनों तक पहुंचाकर 6 विकेट से जीत दिला दी। जुरेल ने 43 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने 24 रन बनाकर नाबाद रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि टीम की एकजुटता और सामूहिक प्रयास का भी परिणाम है।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वैभव सूर्यवंशी ने कितने रन बनाए?
वैभव सूर्यवंशी ने 78 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे।
आरआर ने टॉस जीतकर क्या चुना?
आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।
आरसीबी ने कितने रन बनाए?
आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए।
आरआर ने जीत के लिए कितने रन का पीछा किया?
आरआर ने 202 रन का लक्ष्य हासिल किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले