16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला में आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है, रॉस अडायर बाहर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला में आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है, रॉस अडायर बाहर?

सारांश

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 श्रृंखला से पहले आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस अडायर घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। जानें इस परिस्थिति का आयरिश क्रिकेट पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मुख्य बातें

रॉस अडायर घुटने की चोट के कारण टी20 श्रृंखला से बाहर हुए हैं।
जॉर्डन नील को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 27 नवंबर से तीन टी20 मुकाबले होंगे।

डबलिन, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 27 नवंबर से तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का आगाज होने वाला है, लेकिन आयरलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस अडायर इस श्रृंखला में शामिल नहीं होंगे। उन्हें घुटने की हड्डी में खिंचाव के कारण इस श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। यह जानकारी क्रिकेट आयरलैंड ने सोमवार को साझा की।

जॉर्डन नील को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया था। अब वह रॉस अडायर की जगह टी20 श्रृंखला में खेलेंगे।

नील ने मई में आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, लेकिन चोट के कारण वह घरेलू सत्र के अधिकांश हिस्से में नहीं खेल पाए।

क्रिकेट आयरलैंड के चिकित्सा सेवा प्रमुख मार्क रौसा ने कहा, "यह रॉस अडायर के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि यात्रा से कुछ समय पहले, दौड़ने और कंडीशनिंग के दौरान उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद हमने एहतियात के तौर पर स्कैन कराया, जिसमें घुटने की हड्डी में खिंचाव पाया गया। उनकी चोट के ठीक होने और फरवरी में होने वाले टी20 विश्व कप में संभावित भागीदारी के लिए उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर रखने का निर्णय लिया गया है।"

राष्ट्रीय पुरुष चयनकर्ता एंड्रयू व्हाइट ने कहा, "रॉस का टी20 श्रृंखला से बाहर होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने 2025 में मिल रहे मौकों पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित की है। हम बांग्लादेश के खिलाफ उनके प्रदर्शन के लिए उत्सुक थे।"

रॉस अडायर ने पिछले साल के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद वह 2025 में कुछ चोटों से जूझते रहे हैं।

दोनों देश 11 से 23 नवंबर के बीच दो टेस्ट मुकाबले खेलेंगे। इसके बाद बांग्लादेश और आयरलैंड 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच तीन टी20 मैचों का आयोजन करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रॉस अडायर क्यों बाहर हुए?
रॉस अडायर घुटने की हड्डी में खिंचाव के कारण टी20 श्रृंखला से बाहर हुए हैं।
कौन रॉस अडायर की जगह लेंगे?
जॉर्डन नील रॉस अडायर की जगह टी20 श्रृंखला में खेलेंगे।
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच कब मैच होंगे?
बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच 11 से 23 नवंबर के बीच दो टेस्ट मुकाबले और 27 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच तीन टी20 मुकाबले होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले