17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वनडे क्रिकेट पीछे छूट जाएगा? टी20 से कमाई होगी, टेस्ट सबसे अहम: जेम्स नीशम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वनडे क्रिकेट पीछे छूट जाएगा? टी20 से कमाई होगी, टेस्ट सबसे अहम: जेम्स नीशम

सारांश

जेम्स नीशम ने क्रिकेट के फॉर्मेट के भविष्य पर विचार करते हुए वनडे के पीछे छूटने और टी20 की कमाई बढ़ने की बात कही। क्या टेस्ट क्रिकेट सबसे महत्वपूर्ण रहेगा?

मुख्य बातें

वनडे फॉर्मेट पीछे छूट सकता है।
टेस्ट क्रिकेट की महत्ता बनी रहेगी।
टी20 सबसे ज्यादा कमाई वाला फॉर्मेट होगा।
तेज गेंदबाजों को फॉर्मेट चुनने की आवश्यकता है।
जेम्स नीशम आईपीएल में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अंतरराष्ट्रीय लीग टी20 (आईएलटी20) में दुबई कैपिटल्स के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने कहा है कि आने वाले दिनों में वनडे फॉर्मेट अन्य दो फॉर्मेट के मुकाबले काफी पीछे छूट जाएगा।

तेज गेंदबाजों के लिए क्रिकेट का आने वाला भविष्य कैसा रहेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए जेम्स नीशम ने कहा, "क्रिकेट तेजी से बदल रहा है। तेज गेंदबाजों को अब पहले ही तय करना होगा कि वह किस फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। उसी के अनुसार उन्हें तैयारी करनी होगी। मुझे नहीं लगता है कि तेज गेंदबाज तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं।"

क्रिकेट के तीनों प्रारूपों के भविष्य पर नीशम ने कहा, "मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट वह फॉर्मेट है जो पीछे छूट जाएगा, टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे कीमती फॉर्मेट होगा, और टी20 सबसे ज्यादा कमाई वाला फॉर्मेट होगा।"

जेम्स नीशम न्यूजीलैंड के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी मांग आईपीएल सहित दुनियाभर की क्रिकेट लीग में है। अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर नीशम टी20 फॉर्मेट के अहम खिलाड़ी माने जाते हैं।

न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले नीशम ने 2017 के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है। हालांकि, उन्होंने आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। वनडे और टी20 फॉर्मेट में वह लगातार नजर आते हैं। इंजरी से प्रभावित करियर में नीशम ने न्यूजीलैंड के लिए 12 टेस्ट में 2 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 709 रन बनाए हैं और 14 विकेट लिए हैं। 76 वनडे में 7 अर्धशतक की मदद से 1,495 रन और 71 विकेट और 93 टी20 की 71 पारियों में 1,010 रन और 56 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। आईपीएल के 14 मैचों में नीशम ने 10 पारियों में 92 रन बनाने के साथ-साथ 8 विकेट लिए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं टी20 फॉर्मेट में व्यावसायिकता की बढ़ती प्रवृत्ति इसे और अधिक आकर्षक बनाती है। ऐसे में यह आवश्यक है कि खिलाड़ी अपने करियर की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेम्स नीशम ने वनडे क्रिकेट के बारे में क्या कहा?
जेम्स नीशम ने कहा है कि आने वाले दिनों में वनडे फॉर्मेट अन्य दो फॉर्मेट के मुकाबले काफी पीछे छूट जाएगा।
टी20 फॉर्मेट की कमाई के बारे में नीशम का क्या मानना है?
नीशम के अनुसार, टी20 फॉर्मेट सबसे ज्यादा कमाई वाला फॉर्मेट होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले