क्या जायडेन सील्स ने टेस्ट क्रिकेट में 80 विकेट के साथ धमाल मचाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जायडेन सील्स ने टेस्ट क्रिकेट में 80 विकेट के साथ धमाल मचाया?

सारांश

जायडेन सील्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 15.5 ओवर में 60 रन देकर 5 विकेट लिए और अपने करियर में 80 विकेट पूरे किए। क्या ये युवा गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में सफल होंगे? आइए, उनके इस शानदार प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

मुख्य बातें

जायडेन सील्स ने 5 विकेट लिए और अपने करियर में 80 विकेट पूरे किए।
सील्स का स्ट्राइक रेट 37.90 है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टेस्ट में 180 रन बनाए।
जॉर्ज लोहमैन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सील्स से बेहतर स्ट्राइक रेट रखते हैं।
वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य उज्जवल दिख रहा है।

नई दिल्ली, 26 जून (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जायडेन सील्स ने अद्भुत गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बारबाडोस में चल रहे इस मुकाबले की पहली पारी में सील्स ने महज 15.5 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 60 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इस दौरान उनका एक ओवर मेडन भी रहा।

इसके साथ ही, जायडेन सील्स ने 19 टेस्ट की 35 पारियों में 37.90 की स्ट्राइक रेट से 80 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 75 विकेट के साथ सील्स से बेहतर स्ट्राइक रेट केवल जॉर्ज लोहमैन के पास है।

जॉर्ज लोहमैन ने जुलाई 1886 से जून 1896 तक इंग्लैंड के लिए 18 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 34.1 की औसत से 112 विकेट लिए। लोहमैन एक ही टेस्ट पारी में नौ विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कुलदीप यादव का स्ट्राइक रेट 37.37 है, जबकि जॉन फेरिस का 37.73 का है, लेकिन इन गेंदबाजों ने क्रमशः 56 और 61 विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया के बीच बारबाडोस में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में महज 56.5 ओवर का सामना कर सकी। टीम 180 रन पर ही सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया ने 22 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, उस्मान ख्वाजा ने ट्रेविस हेड के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की।

उस्मान ख्वाजा ने 128 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए, वहीं ट्रेविस हेड ने 78 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। इनके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 18 गेंदों में 28 रन बनाए।

मेजबान टीम की ओर से जायडेन सील्स ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके, जबकि शमार जोसेफ को चार विकेट मिले। शेष एक विकेट जस्टिन ग्रीव्स के नाम रहा।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहले दिन की समाप्ति तक 20 ओवर खेल चुकी थी और इसने अब तक 57 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क को दो, जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को एक-एक विकेट मिला है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जायडेन सील्स ने कितने विकेट लिए हैं?
जायडेन सील्स ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 80 विकेट लिए हैं।
जायडेन सील्स का स्ट्राइक रेट क्या है?
जायडेन सील्स का स्ट्राइक रेट 37.90 है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टेस्ट में कितने रन बनाए?
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले टेस्ट में 180 रन बनाए।
जॉर्ज लोहमैन ने कितने विकेट लिए थे?
जॉर्ज लोहमैन ने 112 विकेट लिए थे।
इस मुकाबले में सर्वाधिक विकेट किसने लिए?
इस मुकाबले में सर्वाधिक विकेट जायडेन सील्स ने 5 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस