जॉर्डन हरमन की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुई विदाई

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जॉर्डन हरमन की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से हुई विदाई

सारांश

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन की हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। यह चोट उनके डेब्यू मैच के दौरान लगी थी। जानिए क्या है पूरी कहानी।

मुख्य बातें

जॉर्डन हरमन की हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हुए।
उन्होंने अपने डेब्यू मैच में चोट लगने के बाद खेल नहीं सके।
साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया।
न्यूजीलैंड की टीम केवल 91 रन पर ऑलआउट हुई।
नकोबानी मोकोएना ने शानदार प्रदर्शन किया।

हैमिल्टन, 17 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जॉर्डन हरमन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। हरमन को दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिससे वह बाकी के 4 टी20 मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में जॉर्डन हरमन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस मैच के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें चोट लगी, जिसके कारण वह आगे खेल नहीं सके। मेडिकल स्कैन में उनकी चोट को ग्रेड टू टियर के रूप में पुष्टि की गई है। हालांकि, प्रोटियाज टीम ने अभी तक हरमन के स्थान पर किसी नए खिलाड़ी का ऐलान नहीं किया है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "जॉर्डन हरमन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शेष मैचों से दाईं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज को यह चोट रविवार को अपने डेब्यू मैच में फील्डिंग करते समय लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हरमन बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर सके। बाद में स्कैन में ग्रेड टू टियर की पुष्टि हुई है। अभी तक किसी रिप्लेसमेंट का नाम नहीं लिया गया है।"

पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन शानदार रहा। केशव महाराज की कप्तानी में प्रोटियाज टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 91 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। नकोबानी मोकोएना ने अपने डेब्यू मैच में 3.3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि गेराल्ड कोएत्जी ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

कप्तान केशव महाराज ने भी 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने केवल 3 विकेट खोकर 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए कॉनर एस्टरहुइजन ने 48 गेंदों में 45 रन बनाकर नाबाद रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डियान फॉरेस्टर ने भी 16 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है। हालांकि, टीम को अपनी रणनीति को बदलकर आगे बढ़ना होगा।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जॉर्डन हरमन की चोट कब लगी?
जॉर्डन हरमन की चोट रविवार को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में उनके पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान लगी।
हरमन की चोट कितनी गंभीर है?
हरमन की चोट को ग्रेड टू टियर के रूप में पुष्टि की गई है, जो कि एक गंभीर स्तर की चोट है।
क्या हरमन का रिप्लेसमेंट तय किया गया है?
फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम ने हरमन के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में कैसे प्रदर्शन किया?
साउथ अफ्रीका ने पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया।
न्यूजीलैंड ने पहले मैच में कितने रन बनाए?
न्यूजीलैंड की पूरी टीम 91 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले