12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्व चैंपियन खिलाड़ियों स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल से मुलाकात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विश्व चैंपियन खिलाड़ियों स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल से मुलाकात की?

सारांश

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीन चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और टीम की ऐतिहासिक जीत पर चर्चा की। जानें इस खास मुलाकात की पूरी कहानी!

मुख्य बातें

स्नेह राणा , रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल ने भारतीय महिला क्रिकेट को गर्वित किया।
केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों के अनुभव को सराहा।
महिला टीम ने अपना पहला विश्व कप खिताब जीता।
प्रतीका रावल ने लीग मैचों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
फाइनल में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की शानदार प्रदर्शन।

नई दिल्ली, 13 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीन क्रिकेटरों, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गुरुवार को मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट से तीनों क्रिकेटरों के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की।

अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स अकाउंट पर तीनों क्रिकेटरों के साथ एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में तीनों क्रिकेटर टीम इंडिया की जर्सी केंद्रीय मंत्री को देते हुए नजर आ रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कैप्शन में लिखा, "हमारे विश्व कप विजेता चैंपियन खिलाड़ियों से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने अपने सफर और मैदान पर बिताए वर्षों के अनुभवों से जुड़ी प्रेरक कहानियां साझा कीं।"

स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल का भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा। प्रतीका रावल चोट के कारण सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं खेल पाई थीं, लेकिन लीग मैचों में उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए टीम को उत्कृष्ट शुरुआत दिलाई थी।

प्रतीका टूर्नामेंट की चौथी शीर्ष स्कोरर थीं। उन्होंने 7 मैचों की 6 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए कुल 308 रन बनाए। स्नेह राणा ने 6 मैचों की 5 पारियों में 99 रन बनाने के साथ-साथ 7 विकेट लिए। रेणुका ठाकुर ने 6 मैचों में 3 विकेट प्राप्त किए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 पर सिमट गई। 87 रन बनाने और 2 विकेट लेने वाली शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान मिला। वहीं फाइनल में 58 रन बनाने और 5 विकेट लेने के साथ ही टूर्नामेंट में 22 विकेट लेने और 215 रन बनाने वाली दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।

महिला टीम का यह पहला विश्व कप खिताब है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन-कौन से खिलाड़ी केंद्रीय मंत्री से मिले?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर और प्रतीका रावल ने मुलाकात की।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कब विश्व कप जीता?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2023 को विश्व कप का खिताब जीता।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले