12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

केकेआर बनाम पीबीकेएस: क्या घरेलू मैदान पर जीत पाएगी कोलकाता नाइट राइडर्स?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
केकेआर बनाम पीबीकेएस: क्या घरेलू मैदान पर जीत पाएगी कोलकाता नाइट राइडर्स?

सारांश

सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के लिए मैदान पर उतरेगी। फैंस को सुनील नरेन और रिंकू सिंह से बड़ी उम्मीदें हैं। क्या केकेआर जीत का खाता खोलेगी?

मुख्य बातें

केकेआर को घरेलू मैदान पर जीत की उम्मीद है।
फैंस को सुनील नरेन और रिंकू सिंह से खास उम्मीदें हैं।
पंजाब किंग्स भी मजबूत स्थिति में है।
यह मैच बेहद रोमांचक होने की संभावना है।
टीमों की रोटेशन और रणनीति महत्वपूर्ण होगी।

कोलकाता, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) सोमवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मैदान में उतरेंगी, तो उनका मुख्य लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। फैंस को पूरा विश्वास है कि यह मैच केकेआर ही अपने नाम करेगी। उन्हें सुनील नरेन, रिंकू सिंह और कप्तान अजिंक्य रहाणे से खास उम्मीदें हैं।

केकेआर ने अब तक मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम के बाहर एक प्रशंसक ने 'राष्ट्र प्रेस' से कहा, "हमें सुनील नरेन से इस मैच में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। यदि केकेआर पहले बल्लेबाजी चुनती है, तो यह टीम 250 रन बना सकती है। हमें विश्वास है कि केकेआर यह मैच जीत जाएगी।"

एक अन्य फैन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह मैच बेहद रोमांचक होगा। हमें सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजरबानी से खास उम्मीदें हैं। वरुण चक्रवर्ती भी इस मैच में शानदार खेल दिखा सकते हैं।"

केकेआर के एक समर्थक ने रिंकू सिंह पर भरोसा जताते हुए कहा, "केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह बेहतरीन खेलेंगे और हमें अजिंक्य रहाणे से शतक की उम्मीद है। केकेआर की गेंदबाजी बहुत मजबूत है। यदि टीम पहले बल्लेबाजी करती है, तो उसे 250 रन बनाने होंगे।"

एक और फैन का कहना था, "केकेआर को 250-270 रन बनाकर विपक्षी टीम को एक बड़ा लक्ष्य देना होगा। यदि केकेआर पहले गेंदबाजी करती है, तो उसे पंजाब किंग्स को 200 रन के अंदर रोकना होगा। इस मैच में हमें रनों की बारिश की उम्मीद है। केकेआर के पास यह मैच जीतने का मौका है।"

पंजाब किंग्स की टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निषाद।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर घरेलू मैदान पर। फैंस ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक विचार व्यक्त किए हैं। हालांकि, पंजाब किंग्स भी मजबूत हैं। यह मुकाबला निश्चित तौर पर रोमांचक होगा।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केकेआर और पीबीकेएस के बीच मैच कब है?
यह मैच सोमवार, 6 अप्रैल को है।
केकेआर के प्रमुख खिलाड़ी कौन हैं?
केकेआर में सुनील नरेन, रिंकू सिंह और कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं।
पीबीकेएस की टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं?
पीबीकेएस में श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।
इस मैच में कौन जीत सकता है?
फैंस के अनुसार, केकेआर को जीतने की उम्मीद है।
मैच का स्थान क्या है?
मैच का स्थान ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले