आईपीएल 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का चयन, एसआरएच में एक बदलाव
सारांश
मुख्य बातें
कोलकाता, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आज ईडन गार्डन्स में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। केकेआर ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि एसआरएच ने शिवांग कुमार को एक गेंदबाज के रूप में शामिल किया है।
दोनों टीमें इस सीजन की पहली जीत की तलाश में हैं, क्योंकि उन्हें अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया था, जबकि एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु ने भी 6 विकेट से पराजित किया था।
टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। सुधार की संभावनाएं हमेशा रहती हैं, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी थीं। आमतौर पर हमें इतनी घास और बारिश देखने को नहीं मिलती, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ओस के बारे में कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है। 40 ओवरों तक स्थिति अच्छी रहनी चाहिए। हम उसी टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे।"
टॉस हारने के बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेते, लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें गेंद को देखकर खेलना होगा। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी। इस मैच में हम चीजों को सरल रखने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में एक बदलाव है। शिवांग कुमार की वापसी हुई है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुलते हैं, उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उन्हें एक मौका दे रहे हैं।"
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने और जयदेव उनादकट।