27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विराट कोहली तीसरे वनडे में भी लूट सकते हैं महफिल? विशाखापत्तनम में सर्वाधिक रन और शतक का रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विराट कोहली तीसरे वनडे में भी लूट सकते हैं महफिल? विशाखापत्तनम में सर्वाधिक रन और शतक का रिकॉर्ड

सारांश

विशाखापत्तनम में विराट कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन की चर्चा है। क्या वह तीसरे वनडे में भी लूटेंगे महफिल? उनके अद्भुत रिकॉर्ड और पिछले मैचों का प्रदर्शन दर्शाता है कि फैंस को एक और शानदार पारी की उम्मीद है। जानिए उनके आंकड़ों और प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

विराट कोहली की फॉर्म इस सीरीज में बहुत शानदार रही है।
उन्होंने पहले दो वनडे में शतक बनाए हैं।
विशाखापत्तनम में उनका अद्भुत रिकॉर्ड है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में भी विराट से बड़ी पारी की उम्मीद है।

विशाखापत्तनम, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। कोहली ने श्रृंखला के पहले दोनों वनडे मैचों में शतक बनाए हैं। तीसरा और आखिरी मैच विशाखापत्तनम में शनिवार को खेला जाने वाला है। इस मैच में भी विराट कोहली एक बड़ा स्कोर बनाकर महफिल लूट सकते हैं। विराट का इस मैदान पर अद्भुत रिकॉर्ड है।

विराट ने रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में 120 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली थी। यह वनडे में उनका 52वां शतक था। इस शतक के साथ ही विराट ने किसी भी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पहले वनडे के रोमांच को कम करते हुए, रायपुर में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने फिर से शतक जड़ा। दूसरे वनडे में उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए। पिछले दोनों मैचों और पूर्व के रिकॉर्ड को देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि विराट विशाखापत्तनम में शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

विराट कोहली विशाखापत्तनम में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2011 से 2023 के बीच यहां खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक बनाकर 587 रन बनाए हैं। उनका औसत 97.83 का है। ये आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में कोहली एक बार फिर विपक्षी टीम पर भारी पड़ सकते हैं और फैंस को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से फिर से रोमांचित कर सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

क्योंकि कोहली जैसे खिलाड़ी का फॉर्म टीम के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विराट कोहली का विशाखापत्तनम में रिकॉर्ड क्या है?
विराट कोहली ने 2011 से 2023 के बीच विशाखापत्तनम में खेले 7 वनडे मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक बनाकर 587 रन बनाए हैं।
क्या विराट कोहली तीसरे वनडे में शतक बना सकते हैं?
हां, विराट कोहली का इस मैदान पर रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और वह पहले दो वनडे में शतक बना चुके हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले